स्वस्थ हृदय से लेकर मधुमेह तक, यह 10 से अधिक बीमारियों में फायदेमंद है इसका सेवन, लाभों को जानने के लिए यहां स्पर्श करें

पत्तागोभी में मिनरल्स आयरन और सल्फर भी काफी ज्यादा होते हैं। पत्तागोभी आपके स्वास्थ्य, त्वचा और बालों के लिए बहुत उपयोगी है। पत्तागोभी में फायबर, बिटा केरोटिन, विटामिन जेसे और भी कई विटामिन होते हैं। अगर आपभी जानना चाहते है की पत्तागोभी से क्या लाभ होते है तो इस लेख को अंत तक पढे।

पत्तागोभी खाने के फायदे आंखों के लिए भी हो सकते हैं। पत्ता गोभी में ल्यूटिन और जेक्सैथीन पाए जाते हैं। रिसर्च में बताया गया है कि ये दोनों तत्व आंखों को स्वस्थ बनाए रखने और नजर को ठीक करने में मददगार साबित होते हैं। आंखों को स्वस्थ रखने में पत्ता गोभी अहम भूमिका निभाती है। शरीर के बढ़ते वजन पर काबू पाने के लिए भी पत्तागोभी का उपयोग किया जा सकता है।

पत्ता गोभी फाइबर से समृद्ध होती है और फाइबर वजन को नियंत्रित करने का काम करता है । दरअसल, फाइबर युक्त आहार देर तक पेट को भरा रखने का काम करते हैं, जिससे बार-बार भूख नहीं लगती है। इसकी वजह से व्यक्ति ज्यादा कुछ नहीं खाता है, जिस वजह से वजन कम होता है। पत्ता गोभी खाने के फायदे त्वचा को भी हो सकते हैं। पत्ता गोभी यूवी किरणों से बचाव करके फोटोएजिंग का जोखिम कम करती है। फोटोएजिंग त्वचा संबंधी ऐसी समस्या है, जो सूरज की हानिकारक किरणों के कारण होती है, जिसकी वजह से चेहरा पर समय से पहले बुढ़ापा नजर आने लगता है।

पत्तागोभी विटामिन-सी से समृद्ध होती है, जो स्किन के लिए जरूरी होता है। इसके उपयोग से घाव को जल्दी भरने में भी मदद मिलती है। पत्ता गोभी के गुण सेहत और त्वचा ही नहीं बालों के लिए भी वरदान साबित हो सकते हैं। एक वैज्ञानिक शोध के मुताबिक पत्ता गोभी में क्वेरसेटिन नामक तत्व पाया जाता है। यह कंपाउंड बालों से जुड़ी एलोपेशीया एरेटा की समस्या (अचानक बालों का झड़ना) को कम करता है। इसी वजह से गोभी खाने के फायदे में बालों को स्वस्थ रखना भी शामिल किया जाता है।

पत्तागोभी में कई तरह के पोषक तत्व मौजूद हैं, जिनमें से एक विटामिन-सी है। शरीर के सभी भागों में विकास और सुधार के लिए विटामिन-सी जरूरी होता है। यह घाव भरने, दांत और हड्डियों को स्वस्थ रखने का काम करता है। साथ ही विटामिन-सी प्रभावी एंटीऑक्सीडेंट की तरह भी काम करता है, जो फ्री-रेडिकल्स के असर को कम करके कैंसर और हृदय रोग के जोखिम से बचाव करनेमे मदद करता है। मांसपेशियों को मजबूत बनाने और उनको चोटों से सुरक्षित रखने में भी पत्तागोभी का इम्पोर्टेन्ट रोल होता है।

मनुष्य के शरीर की सबसे नाजुक अंग आंखें होती हैं। इसलिए हर एक इंसान को अपनी आंखों की सुरक्षा सबसे ज्यादा करनी चाहिए। जो लोग पत्तागोभी का सेवन करते हैं उन्हें मोतियाबिंद का खतरा काफी कम होता है। अगर रोजाना पत्तागोभी का सेवन करेंगे, तो शरीर में बीटा कैरोटीन का स्तर बढ़ता है।

जिसकी वजह से आंखें साफ, सुरक्षित और तंदुरुस्त रहती है। इसके अंदर लैक्टिक एसिड पाया जाता है। जिसकी वजह से आपकी मांसपेशियों को चोट लगने से बचाया जाता है। इसके अलावा पत्ता गोभी खाने के फायदे मांसपेशियों को स्वस्थ और तंदुरुस्त रखने में भी काफी मददगार साबित होते है।

जिनको कब्ज की शिकायत रहती है उन्हें पत्तागोभी जरूर खाना चाहिए। क्योंकि इसके अंदर बहुत सारे फाइबर होते हैं जिसकी वजह से पाचन क्रिया दुरुस्त रहती है। और पेट भी सही रहता है। अगर आपका पेट सही है तो आप को कब्ज की शिकायत भी नहीं होगी, पत्ता गोभी पेट को साफ रखने में काफी सहायक बनता है।

पत्तागोभी के फायदे में दर्द कम करना भी शामिल है। एक वैज्ञानिक अध्ययन के अनुसार, गोभी के पत्तों की मदद से स्तनपान कराने वाली मांओं के ब्रेस्ट में होने वाले दर्द को कम किया जाता है। अगर स्तन में अधिक दर्द होता है, तो पत्तागोभी से सिकाई करनेसे लाभ मिलता है। पत्तागोभी के उपयोग से बढ़ती उम्र की वजह से होने वाले जोड़ों के दर्द से राहत मिलती है।