क्या आप भी गर्म पानी से नहाते हे ? – हो सकते हैं ये 10 नुकसान

रोजाना नहाना वास्तव में बॉडी के लिए फायदेमंद माना जाता है। नहाने से कई बीमारियां दूर रहती हैं रोगाणुओं से शरीर का बचाव होता है। आमतौर पर गर्म या ठंडे पानी से नियमित नहाना हमारे दैनिक जीवन का हिस्सा है। शरीर की गंदगी दूर करने, आलस भगाने और तरोताजा महसूस करने के लिए नहाना जरुरी होता है। कहा जाता है कि शरीर को स्वच्छ रखना भी एक जरुरी काम है और नहाना ही एक माध्यम है जिससे संपूर्ण शरीर की सफाई होती है। कुछ लोग शरीर की शुद्धिकरण के लिए नहाते हैं जबकि कुछ लोग नियमित नहाकर अपने मन एवं शरीर को पवित्र करते हैं और फिर साधना करते हैं। इसलिए नहाने के बहुत से फायदे होते हैं।

नहाने के फायदे से हमारे शरीर को ज्यादा मात्रा में ऑक्सीजन मिलती है। नहाते समय जब हमारे सिर से होते हुए पानी हमारे सीने से गुजरता है तो इससे हमारे फेफड़े की कार्य क्षमता में इजाफा होता है। जिससे हमारे फेफड़े ज्यादा ऑक्सीजन लेते हैं। वहीं, तेजी से दिल धड़कता है तो तेजी से ब्लड सर्कुलेशन भी होता है। जिससे हमारी कोशिकाओं तक ज्यादा मात्रा में ऑक्सीजन पहुंचता है। इसके साथ ही अगर आपको फेफड़ों से संबंधित कोई समस्या है, जैसे- सीओपीडी, तो आपको उससे राहत मिलती है।

हमारी त्वचा पर सैकड़ों किस्म के बैक्टीरिया रहते हैं। यूं तो इनमें से ज्यादातर हमारे लिए फयदेमंद होते हैं लेकिन अगर आप नहीं नहाते हैं तो खतरनाक बैक्टीरिया बढ़ जाते हैं जिससे ये संतुलन बिगड़ जाता है। संतुलन बिगड़ने से कई तरह की बीमारियां हो सकती हैं।

गर्मी के मौसम में रात के वक्त ठंडे पानी से नहाने पर शरीर में रक्त संचार का प्रवाह बेहतरीन रहता है। रक्त संचार होने के कारण दिल की सेहत भी अच्छी रहती है। इसलिए अगर आप अपने दिल को स्वस्थ रखना चाहते हैं तो नहाने की आदत डाल लीजिए।

अब आपको बता दें कि रात में सोने से पहले नहाने का बड़ा फायदा ये है कि आपको नींद काफी अच्छी आती है। आप दिनभर थक जाते है और जैसे ही आप स्नान करते है आपकी थकान चली जाती और आपके शरीर का टेंपरेचर सही हो जाता है। इससे आपको अच्छी नींद आती है।