सिर्फ नाम से भी बहुत कुछ होता है, जैक मा को हुआ 2 लाख करोड रुपये का नुकसान!

चीन के हेंगझू शहर में मा नाम के एक व्यक्ति को राष्ट्रीय सुरक्षा के आधार पर हिरासत में लिया गया है। संयोग से इसी शहर में अलीबाबा का मुख्यालय भी है। फिर क्या था इस खबर के आते ही हॉन्ग कॉन्ग में लिस्टेड इस कंपनी के शेयर 9.4% तक गिर गए और उसका मार्केट कैप 26 अरब डॉलर गिर गया।

कंपनी का मार्केट कैप 26 अरब डॉलर गिरा

रिपोर्ट के मुताबिक चीन के सरकारी ब्रॉडकास्टर सीसीटीवी ने खबर दी कि मा नाम के एक व्यक्ति को 25 अप्रैल को हिरासत में लिया गया था। उस पर चीन विरोधी ताकतों के साथ मिलकर सरकार के खिलाफ षड़यंत्र रचने का आरोप है। इस खबर के आते ही हॉन्ग कॉन्ग में निवेशकों ने अलीबाबा के शेयरों को बेचना शुरू कर दिया। कुछ ही मिनटों में कंपनी का मार्केट कैप 26 अरब डॉलर गिर गया।

अलीबाबा के शेयरों में गिरावट थमी

बाद में ग्लोबल टाइम्स के पूर्व एडिटर इन चीफ ने साफ किया था कि हिरासत में लिया गया व्यक्ति अलीबाबा के फाउंडर जैक मा नहीं बल्कि कोई और है। तब जाकर अलीबाबा के शेयरों में गिरावट थमी और दिन का कारोबार बंद होने तक उसने अधिकांश रिकवरी कर ली। जैक मा कभी एशिया के सबसे बड़े रईस थे लेकिन सरकार की आलोचना से हाल के वर्षों में उनकी मुश्किलें बढ़ी हैं।

चीन सरकार ने IPO को रोक दिया था

चीन सरकार ने 2020 के अंत में उनके ऐंट ग्रुप के IPO को रोक दिया था। तबसे वह सार्वजनिक रूप से कम ही दिखाई देते हैं। उन्होंने Weibo पर अक्टूबर 2020 के बाद कोई पोस्ट नहीं डाली है। इस सोशल प्लेटफॉर्म पर उनके 2.5 करोड़ फॉलोअर्स हैं।