जिस जगह पर कभी लड़की को प्रपोज किया था उस जगह पर हो गया मोत ….

इंसान अपने प्यार के लिए क्या कुछ नहीं करता। प्यार के इजहार के लिए नए-नए तरीके अपनाता है। जिससे कि वह अपने प्रेमी को खुश कर सके। हालांकि,कई बार वह ऐसे तरीके अपना लेता है। जिससे जान आफत में पड़ जाती है। ऐसा ही एक मामला लेक डिस्ट्रिक्ट में देखने को मिला। यहां एक शख्स अपनी पत्नी को प्रपोज करने के लिए एक पहाड़ी पर ले गया। जहां उसने 27 साल पहले प्यार का इजहार किया था। लेकिन इस दौरान हुए एक दर्दनाक हादसे ने उसकी जान ले ली।

ब्रिटेन के ग्रेटर मैनचेस्टर के अल्ट्रिनचैम में रहने वाले 54 वर्षीय डॉ. जेमी बटलर अपनी पत्नी मार्गरेट साथ घूमने के लिए गए थे। यह इलाका लेक डिस्ट्रिक्ट में खूबसूरत पहाड़ियों और झीलों पर बसा हुआ है। बटलर ने अपनी पत्नी को 27 साल पहले इसी जगह पर शादी के लिए प्रपोज किया था। वह पुराने दिनों की याद को ताजा करने के लिए इस जगह पर लौटे थे और उसी अंदाज में फिर से मार्गरेट को प्रपोज करना चाहते थे। लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था।

दोनों दोपहर को पहाड़ी पर घूमने के लिए निकले,उस दिन धूंध की वजह से विजिबिलिटी कम थी। इस दौरान टहलते समय बटलर का पहाड़ी में पैर फिसल गया और 300 फीट गहरी खाई में गिरने से उनकी मौत हो गई। बटलर का शव पहाड़ी के नीचे मिला और उनके शरीर पर चोट के कई निशान थे।

मार्गरेट ने बताया कि उस जगह का दोनों के दिल में विशेष स्थान था। जब दोनों पहाड़ी पर पहुंचे, तो वह काफी थक गईं थी। ऐसे में डॉ. बटलर खुद ही उस जगह को ढूंढने निकल पड़े,जहां उन्होंने शादी के लिए प्रपोज किया था। अपने बयान में मार्गरेट ने बताया कि उन्होंने बटलर को आखिरी बार धूंध में जाते हुए देखा था।उन्होंने बताया कि बटलर के जाने के कुछ देर बाद, आवाज दी, लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। इसके बाद पुलिस को फोन किया। सूचना पाकर पर्वतीय बचाव दल पहुंचे और उन्होंने बटलर को पहाड़ी के नीचे मृत पाया। मार्गरेट ने कहा कि वह उनसे बेहद प्यार करते थे और अपने पीछे दो दो जुड़वां बेटों को छोड़ गए हैं।