कोहली ने धोनी को दी गाली? सोशल मीडिया पर वायरल हुआ विडीयो

विराट कोहली का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। दरअसल, CSK के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी जब महज 2 रन बनाकर आउट हुए तो विराट कोहली ने ऐसा रिएक्शन दिया जिस पर लोग सवाल उठा रहे हैं। धोनी जैसे ही रजत पाटीदार के हाथों जोश हेजलवुड की गेंद पर आउट हुए वैसे ही विराट कोहली बेहद खुश नजर आए।

मैदान पर हमेशा अग्रेसिव रहते है विराट

वीडियो में वह होठ भींचते हुए कुछ ऐसा हावभाव बनाया जिससे लोगों के ट्रोलर्स के निशाने पर आ गए। सोशल मीडिया पर विराट के इस भाव पर लोग निशाना साध रहे हैं। कुछ लोग पूछ रहे हैं क्या विराट ने धोनी को गाली दी है? ऐसा पहली बार नहीं है जब विराट इतना ज्यादा एग्रेसिव दिखे हों। वह भारत की तरफ से खेलते वक्त मैदान पर इतना ही एग्रेसिव दिखते हैं।

RCB ने CSK को 13 रन से हराया

धोनी जैसे महत्वपूर्ण बल्लेबाज का आउट होने पर खुशी जतानी कोई बुरी बात नहीं है लेकिन मुंह के हावभाव के कारण वह फिर फंसते दिख रहे हैं। RCB की टीम ने इस मैच में CSK को 13 रन से मात दी। RCB ने 20 ओवर में 173 रन बनाए थे जबकि चेन्न की टीम 160 रन ही बना सकी। इस मैच में हर्षल पटेल ने आरसीबी के लिए जोरदार गेंदबाजी की और टीम के लिए 3 विकेट झटके।