वजन कम करते समय भूख पर कंट्रोल करने का सबसे आसान तरीका, सिर्फ कीजिए इस ट्रिक को फॉलो

वजन ज्‍यादा होने से सेहत पर बुरा असर पड़ता है। वजन कम करने के लिए लोग कई तरीके अपनाते हैं ओर उसमे कामयाब नहीं होते। इसकी मुख्य वजह है भूख को नियंत्रित करना। इस समय मे भूख को नजर अंदाज करना बेहद मुश्किल है। लेकीन अपनी फूड हैबिट्स में थोड़ा सा बदलाव लाकर आप अपनी भूख को कंट्रोल कर सकते हैं। इस आर्टिकल में हम आज हम बताएंगे वजन कम करते समय भूख को कैसे कंट्रोल करें?

भूख लगने पर पहले एक गिलास पानी पिए फिर 15 मिनट इंतजार करें। पानी के बाद भी अगर आप को भूख लगे तो ही खाना खाये।आप अगर मोटापा कम करने की वजह से डाइटिंग कर रहे है तो दिन भर ज्यादा पानी पिए नहीं तो पेट में एसिडिटी, गैस और जलन जैसी परेशानी हो सकती है।

खाने में ज्‍यादा से ज्‍यादा प्रोटीन और फाइबर युक्‍त आहार का सेवन करें। ऐसा करने से पेट जल्‍दी भर जाएगा और काफी देर तक भूख महसूस नहीं करेंगी। फाइबर और प्रोटीन को पचाने के लिए अधिक से अधिक मात्रा में पानी पीना चाहिए। पानी का अधिक सेवन करने से भूख शांत रहेति है। प्रोटीन का सेवन बढ़ाने से भूक 60% तक कम हो सकती है।

ग्रीन टी भूख और चर्बी कम करने में मदद करती है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट अधिक मात्रा में होते के कारण शरीर स्वस्थ रहता है। दिन 2 बार ग्रीन टी पिए। शरीर को स्वस्थ रखने के लिए शरीर में पर्याप्त कैलोरी और पोषक तत्वों का होना बहुत आवश्यक है। फलों और सब्जियों में कैलोरी ओर फैट कम होते है और इनमें विटामिन, फाइबर और अन्य कई पोषक तत्व मौजूद होते है। भोजन करने के बाद भी अगर भूख लगे तो आप फल या फिर सलाड का सेवन कर सकते है।

यदि आप वजन कम करना चाहते हैं, और भूख पर कंट्रोल नहीं कर पा रहे हैं तो खाना खाने के बाद थोड़ी सी मात्रा में गुड़ का सेवन करिए। गुड़ में विटामिन-A और B के साथ-साथ आयरन, पोटेशियम, गंधक, फास्फोरस और कैल्शियम जैसे बहुत पोषक तत्व होते हैं। ओर हा, इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है, जो पाचन क्रिया को सुधारने में मदद करता है। लेकीन अगर आपको डायबिटीज है तो आपको गुड़ कहना आपके लिए खतरे वाला बन सकता है। शरीर के लिए पर्याप्त मात्रा में सोना ओर रेस्ट करना भी बहुत जरूरी होता है। पूरी नींद न लेना भी मोटापे का एक कारण होता है। इसलिए पूरी मात्रा में नींद ले।