क्या,एकता कपूर हो गई किड़नेप। गुंडों ने डराया धमकाया फिर…..

ड्रामा क्वीन एकता कपूर को क्या वाकई में किडनैप हो गई हैं। ये बात सुनकर हर कोई शॉक्ड है। दरअसल, एकता कपूर को उनके बालाजी ऑफिस के बाहर कुछ नकाबपोश बदमाशों ने घेर लिया। इन गुंडों ने बंदूक की नोंक पर एकता कपूर को धमकाया और किडनैप कर फरार हो गए। इस घटना से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ बदमाश एकता कपूर को धमकाते हुए किडनैप करते नजर आ रहे हैं।


दरअसल, एकता कपूर जब अंधेरी स्थित अपने ऑफिस के बाहर फोटोग्राफर्स को पोज दे रही थीं, तभी कुछ नकाबपोश बदमाश वहां आ धमके। इन बदमाशों ने चाकू और बंदूक की नोंक पर एकता कपूर को कि़डनैप करने की कोशिश की। इतना ही नहीं, बदमाशों ने फोटोग्राफर्स को भी वहां से भागने को कहा। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बदमाश बंदूक दिखाते हुए एकता कपूर को गाड़ी में बैठने के लिए धमकाता दिख रहा है।

अपने साथ अचानक हुए इस वाकये को देख एकता कपूर बेहद डर जाती हैं। वो कहती हैं कि मैं इन लोगों को नहीं जानती। तभी एक बदमाश एकता कपूर को गाड़ी के अंदर बैठने के लिए कहता है। एकता कपूर जैसे ही गाड़ी में बैठती हैं, बदमाश उन्हें किडनैप कर फरार हो जाते हैं। वैसे, ये वीडियो असली नहीं बल्कि प्रैंक है। दरअसल, एकता कपूर के रियलिटी शो ‘लॉकअप’ के प्रमोशन के लिए बनाया गया है। बता दें कि लॉकअप 27 फरवरी से ओटीटी प्लेटफॉर्म पर ऑनएयर हो रहा है।

एकता कपूर के इस वीडियो पर लोग जमकर कमेंट कर रहे हैं। एक शख्स ने कहा- इतनी कॉमेडी हजम नहीं हुई। एक बोला- 50 रुपए काटो इनकी ओवरएक्टिंग का। एक ने कहा- ये पीआर वाले पब्लिक को क्या समझते हैं, इतना भी लो आईक्यू नहीं है। बता दें कि एकता कपूर (Ekta Kapoor) का रियलिटी शो ‘लॉक अप’ का ट्रेलर लॉन्च हो गया है। यह शो 27 फरवरी से डिजिटल प्लेटफॉर्म एमएक्स प्लेयर और आल्ट बालाजी पर स्ट्रीम होगा। इस रियलिटी शो को कंगना रनोट होस्ट कर रही हैं।