आपको भी घूमना पसंद हे तो इस गर्मी मे अपने दोस्तों के साथ जाइए इस जगह पर….

गर्मी का मौसम आते ही लोगों को अक्सर प्रकृति के अद्भुत नजारों की याद सताने लगती हैं। मानो पहाड़ों पर चलने वाली ठंडी हवाएं, नदी, झरने और घने जंगलों का शांत माहौल उन्हें अपने पास बुला रहा हो। अगर आपके मन में भी ऐसा ही ख्याल आ रहा है तो देश में ऐसी डेस्टिनेशन की कमी नहीं है जो इस चिलचिलाती गर्मी में आपके मन को राहत देंगी। आइए आपको उन खास टूरिस्ट डेस्टिनेशन के बारे में बताते हैं जहां जून के महीने में जाना सबसे बेहतर रहेगा।

धर्मशाला:

इस हिमालय नगरी के ऊंचे पर्वतों और मठों को देखने के लिए यहां पूरे साल सैलानियों का तांता लगा रहता है। धर्मशाला से करीब 5 किलोमीटर की दूरी पर स्थित मैकलॉड गंज भी इस सीजन में घूमने के लिए परफेक्ट डेस्टिनेशन है। सोलो ट्रैवल या बैकपैकर्स के लिए ये जगह किसी जन्नत से कम नहीं है। आप बेहद कम बजट में यहां के टूरिज्म का लुत्फ उठा सकते हैं।

कुफरी:

पहाड़ों पर बर्फीले ढलानों की वजह से स्काइंग के लिए ये कुफरी को एक जबर्दस्त टूरिस्ट डेस्टिनेशन माना जाता है। आप महासू पर्वत की चोटी पर स्काइंग का लुत्फ उठा सकते हैं। यहां स्थित हिमालयन नेशनल पार्क में आप जानवरों की कई विचित्र प्रजातियों को देख पाएंगे। इनमें पहाड़ी बकरा, ब्राउन भालू और बर्फीले मौसम में रहने वाला तेंदुआ जैसे कई खास जानवर हैं।

लद्दाख:

भारत के प्रमुख टूरिस्ट डेस्टिनेशन में से एक लद्दाख पर्यटकों के बीच लंबे समय से आकर्षण का केंद्र रहा है। लद्दाख जाने के लिए बेस्ट टूरिस्ट सीजन अप्रैल से अगस्त तक होता है। मौसम का तापमान कम होने की वजह से लोग गर्मियों में लद्दाख घूमना ज्यादा पसंद करत हैं। कुछ लोग विंटर सीजन में भी लद्दाख जाते हैं। विंटर में यहां की नदियां चादर ट्रैक में बदल जाती हैं।

कुन्नूर:

अगर आप दक्षिण भारत में कुछ नया एक्सप्लोर करने के साथ-साथ नीलगिरी के पर्वतों का लुत्फ उठाना चाहते हैं तो ऊटी की जगर कुन्नूर जाने का प्लान बनाइए। गर्मियों में कुछ दिन बिताने के लिए ये एक शानदार डेस्टिनेशन है। शांत वातावरण और पर्वतों की नुकीली चोटियां यहां के आकर्षण का केंद्र हैं। यहां स्थित चाय के बागान और रहस्यमयी घाटियों आपको एक खास अनुभव देंगी।