राशिद खान और तेवतिया ने की धुंआधार बैटिंग, गुजरात ने हैदराबाद को किया पस्त

गुजरात टाइटंस ने IPL 2022 के 40 वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को 5 विकेट से हराया (gujarat titans beat hyderabad) है। 8 मैचों में गुजरात की यह सातवीं जीत है। टीम 14 अंक के साथ टॉप पर पहुंच गई है। वहीं हैदराबाद की टीम लगातार 5 जीत के बाद हारी है। राशिद खान ने अंतिम गेंद पर छक्का लगाकर गुजरात को जीत दिलाई। मैच में हैदराबाद ने पहले खेलते हुए 6 विकेट पर 195 रन बनाए थे।

तेवतिया ने 21 गेंद पर 40 रन बनाए

हैदराबाद के लिए अभिषेक शर्मा और एडेन मारक्रम ने अर्धशतक जड़ा। जवाब में गुजरात टाइटंस ने लक्ष्य को 20 ओवर में 5 विकेट पर हासिल कर लिया। राहुल तेवतिया और राशिद खान ने बेहतरीन बल्लेबाजी की। राशिद खान 11 गेंद पर 31 रन बनाकर नाबाद रहे। उन्होने 4 छक्का लगाया। वहीं तेवतिया 21 गेंद पर 40 रन बनाकर नाबाद लौटे। उन्होने 4 चौका और 2 छक्का लगाया।

उमरान मलिक ने 5 विकेट लिए

ऋद्धिमान साहा और शुभमन गिल ने पहले विकेट के लिए 7.4 ओवर में 69 रन जोड़े थे। गिल 24 गेंद पर 22 रन बनाकर उमरान मलिक की गेंद पर बोल्ड हो गए। इसके बाद उतरे पंड्या 6 गेंद पर 10 रन बनाकर उमरान का दूसरा शिकार बने। ऋद्धिमान साहा ने 38 गेंद पर 68 रन बनाए। उन्होने 11 चौका और एक छक्का लगाया। उनका भी विकेट तेज गेंदबाज उमरान मलिक को मिला। उमरान मलिक ने टी20 करियर में पहली बार 5 विकेट लिए।

शशांक सिंह ने आखिरी ऑवर में 3 छक्के जडे

वही हैदराबाद के लिए अभिषेक शर्मा ने 42 गेंद में 6 चौके और 3 छक्के की मदद से 65 रन, जबकि माक्ररम ने 40 गेंद में 56 रन बनाए। उन्होंने 2 चौके और 3 छक्के जड़े। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 96 रन भी जोड़े। इसके बाद शशांक सिंह ने आखिरी ओवर में लॉकी फर्ग्युसन को 3 छक्के समेत 25 रन बटोरे। वे 6 गेंद में 25 रन बनाकर नाबाद रहे।