गुजरात और महाराष्ट्र में पाया गया कोरोना का XE वेरियन्ट, इम्यूनिटी बढाने के लिए करें इन चीजों का सेवन

भारत में एक बार फिर से कोरोना के मामलें बढते नजर आ रहे है। ऐसे में सेहत का ध्यान रखना ओर भी जरूरी हो जाता है। गर्मीयों का सीजन चल रहा है, गुजरात और महाराष्ट्र में कोरोना के XE वेरियन्ट (Corona Xe Variant In Gujarat) की एन्ट्री हो चुकी है। ऐसे समय में अपनी इम्यूनिटी बढाने (immunity booster food )के लिए कौन सी चीजों का सेवन करना चाहिए, आइए हम आपको बताते है।

खरबूजा- गर्मीयों में खरबूजा खाने के अनेक फायदें है। खरबूजा स्वादिष्ट तो होता ही है, साथ में न्यूट्रिएन्ट्स के साथ शरीर को हाइड्रेट करने का काम भी करता है। इसमे मौजूद फाइबर हमारी आंतो के लिए बहुत अच्छा माना जाता है। फाइबर, विटामीन-सी और विटामीन-बी6 वायरस से लडने में ताकत देते है और इन्फेक्शन से भी बचाव करते है। इसके अलावा इम्यूनिटी बढाने के लिए आप पपीता, आम, संतरा, स्ट्रोबेरी, नींबू का भी सेवन कर सकते है।

पानी- गर्मीयों में पानी डिहाइड्रेशन से बचाता है। साथ ही इन्फेक्शन का खतरा भी कम करता है। पानी शरीर से विषाक्त पदार्थों को बहार नीकालता है। इम्यूनिटी के नेचरल प्रोसेस को बेहतर बनाता है। इम्यूनिटी को बेहतर बनाने के लिए रोजाना 3 लीटर पानी पीना चाहिए।

तुलसी- तुलसी में केल्शियम, मेग्निशियम और आयरन जैसे गुणकारी तत्व होते है। तुलसी इम्यूनिटी को दुरुस्त करने का काम करती है। तुलसी के बीज मजबूत हड्डीयां, मांसपेशियों के फंक्शन और लाल रक्त कोशिकाओं का भी उत्पादन करते है।

आम- फलों का राजा आम विटामीन-ए, सी और के जैसे एन्टीऑक्सिडेंट से भरपूर होता है। आम इम्यूनिटी बढा कर शरीर को रोगों से लडने की ताकात भी देता है। आम ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करता है।

प्रोटीन- प्रोटीन हमारी मांसपेशियों को मजबूत करता है। शरीर को एन्टीबोडीज बनाने में भी मदद करता है। अंडा, दूध, पनीर, दाल, मछली और सोयाबीन प्रोटीन के सबसे अच्छे स्रोत है। डॉक्टर कोरोना से रिकवरी और पोस्ट रिकवरी में मरीजों को ये चीजें खाने की सलाह देते है। इसके अलवा दहीं और छाछ का सेवन भी करना चाहिए।