जानिए अनार के सेवन से मिलने वाले फायदे

अनार हर मर्ज की दवा है। फलों में अनार स्वास्थ्य के लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। अगर सही समय पर अनार का सेवन किया जाए तो शरीर और संपूर्ण स्वास्थ्य को बेहतर बनाया जा सकता है। अनार के स्वास्थ्य लाभ कई हैं। अनार को किसी भी मौसम में खाया जा सकता है। अनार में फाइबर, विटामिन के,सी, और बी, आयरन, पोटेशियम, जिंक और ओमेगा-6 फैटी एसिड जैसे पोषक तत्व होते हैं, जो स्वस्थ्य रखने में मदद कर सकते है। अनार के न सिर्फ दाने खाए जा सकते हैं बल्कि इसका जूस निकालकर भी सेवन किया जा सकता है। नियमित रूप से अनार का सेवन आपके शरीर में खून की कमी को दूर कर सकता है।

यदि आप रोजाना अनार खाते हैं तो आपको खून की कमी नहीं होगी और हड्डियों की सेहत भी ठीक रहेगी । अनार खाने से शरीर में कॉलेस्ट्रोल नहीं बनता। हार्ट अटैक के ज्यादातर मामले कॉलेस्ट्रोल के कारण ही होते हैं। कॉलेस्ट्रोल दिल की धमनियों में फैट को जन्म देता है और धीरे-धीरे यह फैट ब्लॉकेज बन जाता है। इसकी वजह से दिल तक पर्याप्त खून नहीं पहुंच पाता और हार्ट अटैक का खतरा बढ़ जाता है।

आप किसी ऐसे पेशा में हैं, जहां बहुत ज्यादा तनाव रहता है। तो रोजाना अनार खाने की आदत डालें। क्योंकि अनार खाने से तनाव नहीं होता।
एक साल तक रोजाना एक ग्लास अनार का जूस पीने से दिल की बीमारी खतरा कम किया जा सकता है। यदि किसी को हृदय रोग है तो उसकी बीमारी 29 फीसदी तक कम की जा सकती है।

अक्सर लूज मोशन हो जाता है या पेट खराब रहता है। तो रोजाना अनार खाना चाहिए। आनार में ऐसे तत्व मौजूद होते हैं जो पेट की सेहत के लिए लाभकारी होते है। अनार की पत्तियों को भी उबालकर यदि पिया जाए तो पाचन तंत्र ठीक रहता है। इसका इस्तेमाल चाय में भी कर सकते हैं।

अनार में फ्लेवोनॉइड्स नाम का एंटीऑक्सीडेंट होता है। फ्लेवोनॉइड्स कैंसर रोधी होता है। जिन्हे प्रोस्टैट और ब्रेस्ट कैंसर का खतरा होता है, उन्हें अनार का जूस जरूर पीना चाहिए। जिन्हें कैंसर है उनके लिए भी अनार का जूस फायदेमंद है।

एनिमिया से पीड़ित लोगों को अनार का सेवन करने की सलाह दी जाती है। अनार का नियमित सेवन शरीर में न केवल आयरन की कमी को पूरा कर सकता है बल्कि उसके साथ रेड ब्लड सेल्स को भी बढ़ाने का काम कर सकता है। अनार के नियमित सेवन से रक्त में हीमोग्लोबिन की मात्रा बढ़ती है, जिसके परिणामस्वरूप ब्लड फ्लो भी बेहतर हो सकता है।

अनार हमारे दिल के स्वास्थ्य को बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा कर सकता है। अनार में मौजूद पोषक तत्व हमारी रक्त धमनियों को साफ कर रक्त प्रवाह को बेहतर बनाते हैं, जिसके जरिए रक्त हमारे ह्रदय से सभी अंगों तक बराबर पहुंच जाता है और ह्रदय संबंधी बीमारियां दूर रहती हैं।

अनार के नियमित सेवन से आपका दिमाग तेज हो सकता है। अल्जाइमर यानि भूलने की बीमारी में याददाश्त को बढ़ाने में भी अनार का सेवन काफी फायदेमंद हो सकता है।

अनार में पाए जाने वाले मिनरल्स, विटामिन, फ्लोरिक एसिड गर्भवती महिलाओं के गर्भ में पल रहे बच्चों के लिए बेहद फायदेमंद माने जाते हैं। अनार में पोटेशियम की भी अच्छी मात्रा पाई जाती है, जो प्रसव के दौरान दर्द को कम करने में मदद कर सकती है।

सुबह के वक्त अनार खाना आपकी सेहत के लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद होता है। अनार में पर्याप्त मात्रा में शुगर और विटामिन पाएं जाते हैं, जो किसी को भी स्वस्थ रखने में मदद करते है। अनार में पौष्टिक तत्व आपके दिन को स्वस्थ शुरुआत देते हैं। वहीं शुगर पर्याप्त ऊर्जा देने का काम करती है, जिससे आप दोपहर के भोजन तक एनर्जी देने का काम करते हैं।

दोपहर के खाने के बाद आप अनार का सेवन कर सकते हैं। ऐसा करने से आपका पेट फुल रहेगा और आप बाहर बिकने वाली हानिकारक चीजों का शिकार नहीं हो पाएंगे। 3 से 5 बजे के बीच अनार का सेवन आपको रात के खाने तक फुल रखने में मदद कर सकता है।