इसका रोज सुबह सेवन करने से मधुमेह पर नियंत्रण होगा, धाधर जैसी 50 से अधिक गंभीर बीमारियों होगी शरीर से हमेशा के लिए दूर

यह मुख्य रूप से हिमालय की तराई से लेकर पहाड़ी क्षेत्रों में पाया जाता है। काबुल-कंधार क्षेत्र में अखरोट का पेड़ बहुतायत में पाया जाता है। इसका पेड़ 60 से 100 फीट तक ऊंचा होता है।
इसकी पत्तियां गोल, लम्बी और कुछ मोटी होती हैं।

फूल छोटे-छोटे गुच्छों में होते हैं, जिनका रंग सफ़ेद होता है। फल अत्यन्त कड़े छिलके वाले होते हैं। इसमें दबी धारियां होती हैं। फल के अन्दर सफ़ेद गिरी निकलती है, जो स्वाद में मजेदार होती है।
इसका स्वाद मधुर और हल्का खट्टा होता है।

यह शीतल, बलवीर्य वर्धक, कफपित्तकारक, क्षयनाशक, हृदयरोग एवं वातरोग नाशक तथा सर्दी में लाभदायक होता है। इसकी भुनी हुई गिरी खांसी में लाभदायक होती है । मुंह के लकवे में अखरोट के तेल की मालिश करने से लाभ होता है।

शरीर पर सूजन होने पर इसके चार तोले को गौमूत्र में डालकर पीने से सूजन समाप्त हो जाती है।
इसके छाल के काढ़े से आंतों के कीड़ों का नाश होता है। इसकी गिरी को मुंह में चबाकर दाद पर लगाने से दाद नष्ट हो जाता है। इसकी गिरी अत्यन्त बल वर्धक, धातु को पुष्ट करने वाली तथा हृदय को कोमल रखती है।

अखरोट खाने से हृदय को स्वस्थ बनाए रखता हे कैंसर जैसी घातक समस्या को दूर रखने में अखरोट फायदेमंद साबित हो सकता है अखरोट में कैल्शियम और फास्फोरस भी पाया जाता है, जो हड्डियों में ऑस्टियोपोरोसिस होने से रोकता है, साथ ही कॉपर बोन मिनरल डेनसिटी को बनाए रखता है

प्रेग्नेंसी में अखरोट का सेवन बहुत ही लाभदायक होता है क्योंकि इसमें पाया जाने वाला Vitamin B Complex होने वाले बच्चे के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। अखरोट में प्रोटीन पाया जाता है जिससे गर्भवती महिला को उचित मात्रा में प्रोटीन प्राप्त हो जाता है।

सूखे अखरोट की अपेक्षा भीगे हुए अखरोट खाना ज्यादा फायदेमंद होता है क्योंकि माना जाता है कि भीगा हुआ अखरोट अधिक पौष्टिक होता है। अखरोट को भिगोकर खाने से यह डायबिटीज एवं ब्लड शुगर जैसे रोगों से लड़ने की क्षमता प्रदान करता है।

इसके अलावा रात में अखरोट भिगोकर सुबह खाली पेट खाने से यह स्मरण शक्ति, ह्रदय एवं दिमाग की मजबूती के साथ-साथ शारीरिक मजबूती भी प्रदान करता है। अखरोट का उपयोग केक बनाने, दूध व किशमिश आदि के साथ, कच्चा, भूनकर, भिगोकर आदि तरीकों से किया जाता है।

अखरोट में एंटीऑक्सीडेंट, प्रोटीन, फाइबर, फैट, पोटैशियम आदि पोषक तत्व पाए जाते है और इसके सेवन से शरीर को रोग प्रतिरोधक क्षमता प्रदान होती है जिससे कैंसर जैसे घातक रोगों से भी बचा जा सकता है।

अखरोट और बादाम दोनों बहुत ही अच्छे ड्राई फ्रूट है जिनसे मिलने वाले पोषक तत्व न केवल शरीर को ऊर्जा प्रदान करते है बल्कि विभिन्न रोगों से लड़ने की क्षमता भी प्रदान करते है। अखरोट और बादाम एक साथ खाने से ये शरीर को प्रोटीन, विटामिन्स, मिनिरल्स, फाइबर, फैट आदि पोषक तत्व प्रदान करते है जो मानसिक एवं शारीरिक रूप से शरीर को स्वस्थ्य रखने में सहायता करते है

पुरुषों के लिए अखरोट के लाभ – शुक्राणुओं की संख्या में कमी पुरुषों में पाई जाने वाली एक समस्या है जो दुनियाभर के लगभग सभी पुरुषों में देखी जा सकती है, अखरोट के सेवन से इस समस्या को दूर किया जा सकता है।

रोजाना एक मुठ्ठी अखरोट के सेवन से पुरुषों में शुक्राणुओं की संख्या में वृद्धि की जा सकती है तथा पुरुषों की जीवन शक्ति, गतिशीलता एवं सामान्य आकृति में सुधार किया जा सकता है।