ब्रोकली स्वास्थ्य के लिए है काफी फायदेमंद, जानिए इसके फायदे और नुकसान

सब्जियां और फल हमारे स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होते हैं। उन्हीं में से एक सब्जी है ब्रोकली, जो स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद साबित होती है। इसमें प्रोटीन, कैल्शियम, कार्बोहाइड्रेट, आयरन, विटामिन ए, सी और कई दूसरे पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसलिए हम आपके लिए ब्रोकली के फायदे लेकर आए है, जानिए इसके फायदे इसलेख को पढ़के।

शरीर में पर्याप्त मात्रा में पौष्टिक तत्व की पूर्ति न होने से हृदय संबंधित समस्याएं उत्पन्न होने लगती हैं। ब्रोकली में सेलेनियम और ग्लूकोसिनोलेट्स अधिक मात्रा में पाए जाते हैं। ये दोनों शरीर में प्रोटीन की मात्रा को बढ़ाकर आपके हृदय को स्वस्थ रखने में मदद कर सकते हैं। अगर ब्रोकली नहीं खाते हैं, तो इसे डायट चार्ट में डाल सकते हैं और ब्रोकली के फायदे ले सकते हैं, ताकि दिल स्वस्थ रहे।

वजन का बढ़ना और घटना यह आपके खान-पान पर निर्भर करता है। ज्यादा तैलीय और बाहरी चीजें खाने से वजन बढ़ने की समस्या आम हो चुकी है। ऐसे में ब्रोकली के सेवन से बढ़ते वजन की समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है। ब्रोकली में विटामिन-सी और एंटीऑक्सीडेंट होता है, जो चर्बी को घटाने में मदद करता है। इसलिए, ब्रोकली खाएं और वजन घटाएं। ब्रोकली खाने के साथ-साथ नियमित व्यायाम और उचित खान-पान पर ध्यान देना भी जरूरी है।

आंखें हमारे शरीर का जरूरी अंग होती हैं और शरीर के बाकी हिस्सों की तरह इसे भी पोषक तत्व की जरूरत होती है। ऐसे में उनके लिए ब्रोकली फायदेमंद साबित हो सकती है। ब्रोकली में ल्यूटिन और जियाजैंथिन जैसे गुण होते हैं, जो आंखों के लिए सबसे उत्तम पोषक तत्व माने जाते हैं। ब्रोकली आंखों को कमजोर होने से बचाती हैं।

गर्भावस्था के समय शरीर को पर्याप्त मात्रा में पोषक तत्व मिलना जरूरी होता है। अगर ऐसा न हो, तो होने वाला शिशु कुपोषण का शिकार हो सकता है। यहां तक कि उसकी जान को भी खतरा हो सकता है। इसलिए, गर्भावस्था में ब्रोकली का सेवन करना गर्भवती के लिए लाभदायक साबित हो सकता है।

ब्रोकली युवा बनाए रखने में मदद कर सकती है क्योंकि यह उम्र बढ़ने की प्रक्रिया को काफी धीमा कर सकती है। ब्रोकली में एंटीऑक्सीडेंट विटामिन सी मुक्त कणों से लड़ता है और फाइन लाइन्स, झुर्रियाँ और त्वचा के धब्बे जैसे समय से पहले उम्र के लक्षणों को रोक सकती है।

इसके अतिरिक्त, इसमें बीटा कैरोटीन और विटामिन ई और बी-कॉम्प्लेक्स शामिल हैं जो प्राकृतिक चमक प्रदान करते हैं और त्वचा को युवा रखते हैं। इसके अलावा, ब्रोकली आपके त्वचा को सूरज की हानिकारक किरणों से बचाने के लिए एक प्राकृतिक सनस्क्रीन के रूप में काम करती है।

क्योंकि ब्रोकली में अधिक मात्रा में विटामिन, सल्फोराफेन और प्रोटीन पाए जाते हैं, जो गर्भावस्था में भी चुस्त एवं तंदुरुस्त रखने मे मदद करते हैं। इससे पता चलता है की ब्रोक्कोली में होते हैं ऐसे पोषक तत्व, जो बच्चे और मां दोनों को स्वस्थ रखनेमे मदद करता है।

बेशक, जंक फूड का स्वाद सभी को अच्छा लगता है, लेकिन इसे खाने से पाचन तंत्र खराब हो जाता है। इस कारण पाचन तंत्र से जुड़ी समस्याएं होने लगती हैं। ऐसे में ब्रोकली पाचन क्रिया में मदद कर सकती है। ब्रोकली में ग्लूकोसिनोलेट्स और विटामिन-सी होते हैं, जो खाने को शीघ्र पचाने में मदद करते हैं।

पोषण की कमी से हड्डियां और दांत कमजोर होने लगते हैं और जब तक इससे संबंधित कोई बड़ी समस्या न हो, इस बारे में पता भी नहीं चलता। ब्रोकली में भरपूर मात्रा में कैल्शियम पाया जाता है, जो हड्डियों और दांतों के लिए फायदेमंद ससबीत हो सकते हैं।

ब्रोकोली के सेवन से कैंसर होने की आशंका भी कम हो जाती है। ब्रोकली में फिटाकेमिकल अधिक मात्रा में पाया जाता है। ब्रोकोली में मौजूद तत्व शरीर से विषाक्त पदार्थों को भी बाहर निकालने मदद करते हैं। ब्रोकोली में विटामिन सी की पर्याप्त मात्रा पायी जाती है। विटामिन सी शरीर में इम्यून सिस्टम को बूस्ट करने और संक्रमण से बचाव में मददारूप होता है।

एलर्जी होने के कई कारण होते हैं और उन्हीं कारणों में से एक है प्रोटीन की कमी। ब्रोकली के गुणों में यह गुण भी शामिल है कि इसमें प्रोटीन की मात्रा अधिक होती है। इसके सेवन से शरीर को पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन मिलता है और कोशिकाओं में एंटीऑक्सीडेंट बनने लगता है। इस प्रकार यह किसी भी तरह की एलर्जी के इलाज में काम करता है।