ट्विटर के भारतीय मूल के CEO का अब क्या होगा? जानें, मस्क नौकरी से हटाएंगे तो कितने रूपये मिलेंगे?

रिपोर्ट्स के मुताबिक पराग अग्रवाल ने ट्विटर के बिकने (twitter sold to elon musk) के बाद कर्मचारियों से कहा कि मस्क की लीडरशिप में ट्विटर का भविष्य अंधकार में है। किसी को नहीं मालूम कि कंपनी अब किस दिशा में जाने वाली है।

44 अरब डॉलर में बिका ट्विटर

आपको बता दे कि मस्क ने ट्विटर को खरीदने के लिए 44 अरब डॉलर की पेशकश की थी जिसे कंपनी ने मान लिया है। मस्क ने 54.20 डॉलर प्रति शेयर के हिसाब से ट्विटर को खरीदने की पेशकश की है। ट्विटर के बीकने के बाद कंपनी के भारतीय मूल के CEO पराग अग्रवाल के भविष्य को लेकर कयास लगने लगे हैं।

पराग अग्रवाल को 321 करोड़ रुपये मिलेंगे

रिसर्च फर्म Equilar का कहना है कि अगर ट्विटर के मस्क के हाथों में जाने के 12 महीने के भीतर अग्रवाल (parag agrawal salary) को टर्मिनेट किया जाता है तो उन्हें 4.2 करोड़ डॉलर यानी 321 करोड़ रुपये मिलेंगे। Equilar के मुताबिक पराग की बेस सैलरी और बाकी इक्विटी अवॉर्ड्स के आधार पर यह आंकलन किया है।

IIT बॉम्बे से की है पढ़ाई

पराग को अभी कंपनी में CEO बने हुए 5 महीने ही हुए हैं। पिछले साल नवंबर में जैक डोर्सी के इस्तीफे के बाद उन्हें कंपनी का CEO बनाया गया था। पराग नवंबर में CEO बनने से पहले ट्विटर के चीफ टेक्नोलॉजी ऑफिसर थे। 2021 में उन्हें सैलरी और दूसरे भत्तों के रूप में 3.04 करोड़ डॉलर मिले थे। IIT बॉम्बे से पढ़ाई करने वाले पराग अग्रवाल ने स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी से डॉक्टरेट किया है। ट्विटर से पहले वह माइक्रोसॉफ्ट रिसर्च और याहू के साथ काम कर चुके हैं।