ये है भारत की 5 डरावनी और भूतिया जगह

1. भानगढ़ किला, राजस्थान

राजस्थान में स्थित भानगढ़ का किला भारत ही नहीं बल्कि दुनिया की सबसे डरावनी जगहों में से एक है। राजस्थान के अलवर जिले में स्थित इस किले का निर्माण 17वीं सदी में हुआ था। यहां कई तरह की भुतहा गतिविधियां होने की बात सामने आने के बाद सरकार ने सूरज डूबने के बाद किले में लोगों को एंट्री पर रोक लगा रखी है। इस किले में आने वाले लोगों ने कई बार यहां कुछ अजीबोगरीब चीजें होने की बात कही है।

2. कुलधारा, राजस्‍थान

इस स्‍थान के बारे में 1800 में स्‍थानीय लोगों को पता चला कि यह रहस्‍यमयी और बेकार है, इसलिए इस जगह को लोगों ने छोड़ दिया। कहते है, यहां रूकने पर व्‍यक्ति गायब हो जाता है। ऐसा कई बार हुआ है। एक बार एक मंत्री गांव की सुंदर लड़की से शादी करना चाहता था, ग्रामीणों ने इसका विरोध किया, तो मंत्री ने उनका लगान दो गुना कर दिया। जिससे गांव वालों ने वह जगह छोड़ दी और तब से यहां कोई नहीं रहता, जो भी रहता है वह मर जाता है।

3. शनिवारवाड़ा किला, पुणे

पुणे का शनिवारवाड़ा किला एक लैंडमार्क साइट है। इसका ऐतिहासिक महत्व है और जाने-माने बाजीराव पेशवा से जुड़ा है। यह काफी पॉप्युलर जगह है और लोग बड़ी संख्या में इसे देखने पहुंचते हैं। हालांकि इसे कुछ लोग हॉन्टेड भी मानते हैं और यहां सूरज डूबने के बाद न जाने की सलाह दी जाती है।

4. टनल नंबर 103, शिमला

शिमला-कालका रोड़ पर टनल नम्‍बर 103 स्थित है। लोगों का मानना है कि वहां कोई एक नहीं बल्कि कई आत्‍माएं रहती हैं। यहां घनघोर अंधेरा रहता है और आपको ऐसा लगेगा कि कोई बात कर रहा है। कई बार लोगों ने यहां औरत की आत्‍मा को टहलते हुए देखा है।

5. जमाली-कमली मस्जिद – दिल्ली

कुतुब मीनार के साथ अपनी सीमाओं को साझा करने वाली जमाली-कमली मस्जिद अपनी भूतिया कहानी की वजह से काफी चर्चित है। ऐसा कहा जाता है कि जमाली- कमली की दीवारों के भीतर जिन्न रहते हैं जो कई किस्सों की वजह से चचित हैं। यहाँ पर होने वाले अनपेक्षित घटनाओं की वजह से लोग यहाँ जाने से बहुत डरते हैं। इस्लामी महापुरूषों की माने तो जिन्न मनुष्यों के समानांतर ब्रह्मांड में रहते हैं। ऐसा कहा जाता है कि भगवान ने मनुष्यों को रेत और जिन को आग से बाहर कर दिया था इसलिए उनके पास अपने अस्तित्व की दुनिया है और दुनिया पार करने की शक्ति भी है। बताया जाता है कि यह जिन छोड़ी हुई जगह और खंडरों में रहते हैं और उस जगह को कभी नहीं छोड़ते। जब वे उन जगहों पर इंसानों के जाने से परेशान होते हैं तो उन्हें नुकसान पहुंचाते हैं।