15 वर्ष की उम्र में ही इतने प्रतिशत महिलाओं ने किया सेक्स, आंकडे चौंका देंगे

राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण (NFHS)से मिले आंकड़ों का विश्लेषण करने पर भारतीयों की सेक्स लाइफ को लेकर कई अहम जवाब मिल रहे है। भारतीय कितने समय के अंतराल पर सेक्स करते हैं? क्या पार्टनर सेक्स को एक ड्यूटी के तौर पर मानता है? आपकी सेक्स लाइफ कैसी है, क्या पैसा और शिक्षा का इस पर असर पड़ता है?

10.3 प्रतिशत महिलाओं ने 15 वर्ष की उम्र मे किया सेक्स

सर्वे में जब 25 से 49 साल की महिलाओं से पूछा गया कि उन्होंने किस उम्र में पहली बार सेक्स किया था, तो 10.3 प्रतिशत ने कहा कि उस समय उनकी उम्र 15 साल थी। जब पुरुषों से यही सवाल किया गया तो केवल 0.8 प्रतिशत ने एकसमान जवाब दिया। 87 प्रतिशत महिलाओं और 83 प्रतिशत पुरुषों का कहना है कि पत्नी सेक्स से मना कर सकती है। हालांकि राज्यों के हिसाब से इसमें बदलाव दिखता है।

18 से कम उम्र में कितने लडकों ने किया सेक्स?

जातिगत आधार पर भी महिलाओं और पुरुषों के शादी से पहले सेक्स ट्रेंड को समझा जा सकता है। भारत में सहमति से सेक्स की उम्र 18 साल है। लेकिन 6 प्रतिशत महिलाओं ने अब स्वीकार किया है कि उन्होंने इससे कम उम्र में सेक्स किया था जबकि लड़कों के मामले में यह 4.3 प्रतिशत ही है।

पति सेक्स करना चाहे तब पत्नी का ना कहने कितना उचित?

मेघालय में केवल 50 प्रतिशत पुरुषों का कहना है कि पत्नियां सेक्स से मना कर सकती हैं, जो देश में सबसे कम है। अरुणचाल प्रदेश में 30 प्रतिशत महिलाओं ने कहा कि जब पति सेक्स करना चाहता है तो महिला के इनकार को उचित नहीं ठहराया जा सकता है।

महिला और पुरुष औसतन 7 दिन पर सेक्स करते हैं

वैसे तो, महिला और पुरुष दोनों औसतन 7 दिन पर सेक्स करते हैं। लंबे समय से शादीशुदा कपल काफी अंतराल पर सेक्स करते हैं। यह लगभग सभी धार्मिक समुदायों और जातियों में होता है, बस सिख पुरुष अपवाद हैं जो 5 दिन से भी कम समय में सेक्स करते हैं। जबकि दूसरे समूहों के लिए औसत 7 दिन का है।

शादी से पहले सेक्स में सिख पुरुष सबसे आगे

7.4 प्रतिशत पुरुषों और 1.5 प्रतिशत महिलाओं ने माना कि उन्होंने शादी से पहले सेक्स किया था। इसे अगर धार्मिक समुदाय के आधार पर देखें तो सिख पुरुष सबसे आगे जबकि सिख महिलाएं सबसे पिछले पायदान पर हैं। एक ट्रेंड यह भी पता चलता है कि शादी से पहले सेक्स के मामले में अलग-अलग धर्मों को मानने वाले पुरुषों का अनुपात महिलाओं की तुलना में अधिक है।

शादी से पहले सेक्स की संभावना किस के लिए ज्यादा?

महिलाएं सेक्स को लेकर ऐक्टिव पहले क्यों हो जाती है? इसका सेक्शुअल एनाटॉमी (शारीरिक रचना) से ज्यादा लेना देना नहीं है, बल्कि पावर डायनमिक्स बड़ी वजह है। 12 प्रतिशत सिख पुरुषों का कहना है कि उन्होंने शादी से पहले सेक्स किया था, यह धार्मिक समुदायों में सबसे बड़ा आंकड़ा है। केवल 0.5 प्रतिशत सिख महिलाओं ने शादी से पहले सेक्स किया था जो सबसे कम है। जब पैसे और संपत्ति की बात होती है तो अमीर पुरुष और गरीब महिला के शादी से पहले सेक्स की संभावना ज्यादा रहती है।