सर्वार्थ और अमृत सिद्धि योग के बीच रोहिणी नक्षत्र में जन्म लेंगे ‘श्रीकृष्ण’

भगवान कृष्ण की जयंती 30 अगस्त 2021 सोमवार को मनाई जाएगी। इस दिन रोहिणी नक्षत्र, बाल करण और सर्वार्थसिद्धि योग भी रहेगा। वृष राशि का भी चंद्रमा होगा। ये सभी योग-संयोग इस दिन को और भी खास बना रहे हैं। ऐसे ही शुभ संयोग में भगवान कृष्ण की जयंती मनाई जाएगी।

30 अगस्त को भाद्रपद मास की कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि रात दो बजे तक रहेगी .रोहिणी नक्षत्र उसी दिन सुबह 6:40 बजे से शुरू होगा जो अगले दिन सुबह 9.45 बजे तक चलेगा. इस दिन सर्वार्थसिद्धि योग दिन-रात चलेगा। यह योग सुबह 6.41 बजे से शुरू होकर अगले दिन सुबह 6.11 बजे तक चलेगा। इस योग संयोग में 30 अगस्त की रात 12 बजे यशोदानंदन कन्हैया का जन्म होगा.

भाद्रपद के महीने में कृष्णपक्ष की अष्टमी को, भगवान कृष्ण की जयंती पूरे भारत में और कई अन्य देशों में मनाई जाती है। इस दिन कृष्ण मंदिरों में आकर्षक सजावट की जाती है। मंदिरों और घरों में आकर्षक झूला सजाया जाता है। रात के ठीक 12 बजे भगवान को जन्म देकर आरती की जाती है। माखन मिश्री का प्रसाद बांटा जाता है। इस दिन कई जगहों पर दही हांडी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जाता है। खासकर महाराष्ट्र में दही के बर्तन को तोड़ने की होड़ बड़े पैमाने पर होती है.