अगर ये चीजें दिखाई दे आपके सपने में तोआपके घर मे बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा

आपने कई बार सपने के बारेमे एक कहावत सुनी होगी कि सपने वे नहीं होते जो बंद आँखों से देखें जाते, बल्कि सपने वे होते हैं जो व्यक्ति को सोने नहीं देते। जी हां, वहीं दूसरी तरफ़ निंदमे सपनों का आना कई बार अच्छे अनुभव देता है, तो कई बार डरावना भी होता है। लेक़िन इसपर दिमाग का कोई कंट्रोल नहीं होता |

और कई शोध का कहना है कि हम रात में वही सपने देखते हैं, जिनका हकीकत में या हमारी यादों से कोई न कोई कनेक्शन जरूर हो। ऐसे में आइए जानते हैं कुछ ऐसी चीजों के बारे में। अगर वे सपने में दिख जाएं तो उसे घर में लक्ष्‍मी आने के शुभ संकेत माने जाते हैं…

सांप और उसका बिल सपने में दिखना:

सपने में सांप का दिखना आम बात है लेकिन सांप का उसके बिल के साथ दिखना बेहद ही अच्छा होता है और यह अचानक धनवान बनाने का संकेत है।

सपने में सोना देखना:

अगर सपने में आपको सोना दिखे तो साफ है कि मां लक्ष्‍मी आप पर प्रसन्न होने वाली हैं और जल्द ही आपको बहोत सारा धन मिलने वाला है।

सपने में मधुमक्‍खी का छत्ता देखना:

सपने में मधुमक्खी का छत्ता दिखना भी काफ़ी शुभ माना जाता है। ऐसे में यदि सपने में मधुमक्‍खी का छत्ता दिखे तो यह बहुत शुभ होता है और यह धनलाभ होने का इशारा देता है।

सपने में भगवान दिखना:

सपने में किसी भी देवी-देवता का दर्शन होना बहुत शुभ माना गया है। जी हां यह जिंदगी में सफलता मिलने और खूब सारा पैसा मिलने की ओर इशारा करता है।

सपने में जलता हुआ दिया देखना:

सपने में जलता हुआ दिया दुखाई दे तो वो जातक को अपार धन-दौलत मिलने की ओर इशारा करता है। इतना ही नहीं कहते हैं कि यह सपना भी बहुत शुभ माना जाता है।

सपने में खुद को अंगूठी पहने देखना:

यदि कोई लड़का सपने में अपने आप को अंगूठी पहने हुए देखता हैं तो यह जीवन में धन ओर खुशाली आने का संकेत है और यदि लड़की ऐसा सपना देखे तो उसका जल्‍दी ही विवाह हो जाता है।

सपने में चूहा देखना:

अंतमे में एक विशेष बात की सपने में चूहा दिखाई दे तो समझ लें की घर धन-धान्‍य से भरने वाला है और अब आपकी जिंदगी में कोई भी चीज की कमी नहीं रहेगी।