सस्ते और सहज उपलब्ध पपीते के बड़े महंगे और ख़ास हैं फ़ायदे, एक बार जरूर पढे

बाज़ार में आसानी से उपलब्ध फल पपीता न केवल सस्ता है, पर उसे गुणों की खान भी कहा जाता है। पपीते के बीज भी खाने-योग्य होते हैं और इसके भी अनेक स्वास्थ्य लाभ हैं। तो आइए जानते है के पपीता का सेवन कितना फायदेमंद होता है। अगर आप भी जानना चाहते है पपीता के फायदे तो इसस लेख को पूरा पढे।

पपीते में उच्च मात्रा में फाइबर पाया जाता है। साथ ही यह विटमिन सी और ऐंटीऑक्सिडेंट्स से भी भरपूर होता है। अपने इन्हीं गुणों के चलते ये कॉलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने में काफी असरदार साबित हुआ है। पपीता वृद्धावस्था आने से रोकता है और शरीर का कायाकल्प करता है। पपीते के सेवन से शरीर का रंग साफ़ होता है। शरीर का रंग साफ़ करने के लिए प्रतिदिन लगभग दोसों मिलीलीटर पपीते के रस का सेवन करना पड़ता है।

कच्चे पपीते का रस पेट से कीड़ों को बाहर निकालने में बहुत उपयोगी होता है। पपीता लिवर की बीमारियों में भी बहुत लाभदायक है। यह महिलाओं के मासिक-स्राव को नियमित कर देता है। आयुर्वेद के विशेषज्ञों ने पेट की बीमारियों में पपीता को को औषधि के रूप में मान्यता प्रदान की है। अति एसिडिटी, अजीर्ण तथा कब्ज़ में पपीता उपयोगी होता है।

कच्चे पपीते का रस निकालकर भी उसका सेवन किया जाता है। पके हुए पपीते को चबा कर भी खाया जा सकता है। यदि पके हुए पपीते का रस बनाना हो तो मिक्सर में थोड़ा दूध अथवा पानी मिला कर इसका रस भी बनाया जा सकता है। पपीते का रस मज़ेदार और ताज़गी प्रदान करत है।

मध्यम आकार के पपीते में १२० कैलरी पाई जाती है। ऐसे में अगर वजन घटाने की बात सोच रहे हैं तो डाइट में पपीते को जरूर शामिल करें। इसमें मौजूद फाइबर्स वजन घटाने में मददगार साबित होते हैं। रोग प्रतिरक्षा क्षमता अच्छी हो तो बीमारियां दूर रहती हैं। पपीता आपके शरीर के लिए आवश्यक विटमिन सी की मांग को पूरा करता है। ऐसे में अगर आप हर रोज कुछ मात्रा में पपीता खाते हैं तो आपके बीमार होने की आशंका कम हो जाती है।

गुर्दे की बीमारियों के उपचार में भी पपीते के बीज का उपयोग किया जाता है। जानकारी के अनुसार यह गुर्दे की कार्यप्रणाली को बाधित होने से रोकने में समर्थ देता हैं। पपीते के सेवन से पाचन तंत्र भी सक्रिय रहता है। पपीते में कई पाचक एंजाइम्स भी होते हैं। इसमें डाइट्री फाइबर्स होते हैं जिससे पाचन क्रिया सही हो जाती है।

कैंसर से बचाए रखने के लिए पपीते का सेवन करना काफी फायदेमंद होता है। दरअसल, एन सी बी आई की एक रिपोर्ट के अनुसार, इस बात की पुष्टि भी की गई है कि पपीते में एंटी कैंसर एक्टिविटी पाई जाती है। इसलिए जो लोग नियमित रूप से पपीते का सेवन करते हैं उनके शरीर में एंटी कैंसर एक्टिविटी कैंसर सेल्स को बढ़ने से रोकने मे मदद करती है। इसके अलावा यह आपको कैंसर बीमारी के चपेट में आने से बचाए रखने का कार्य करता है।

चोट लग जाने पर या आपके शरीर में अगर किसी भी प्रकार की बीमारी है तो यह लक्षण शरीर के विभिन्न हिस्सों पर हो सकते हैं। वहीं, पपीते का सेवन करने वाले लोगों को इससे बचने में बहुत मदद मिल सकती है। ऐसा इसलिए मुमकिन हो सकता है क्योंकि पपीते में एंटी इन्फ्लेमेटरी गुण होता है। जो सूजन को कम करने मे मदद करता है।

दिल से जुड़ी किसी भी प्रकार की बीमारी से अगर बचे रहना चाहते हैं तो पपीते को डायट में शामिल कर सकते हैं। पपीते में ऐसे विशेष औषधि गुण होते हैं जो हृदय को विभिन्न प्रकार के रोगों से बचाए रखने का कार्य करते हैं। इसके अलावा यह हृदय में टॉक्सिक इकट्ठे होने से भी रोकता हैं। इसलिए दिल के अच्छे स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए रोजाना दो से तीन टुकड़े पपीते का सेवन अवश्य करना चाहिए।