ऐसा करना किसे पसंद नहीं आएगा, काम नहीं, ऑफिस में सोना है, एक रात के मिलते है 23,000 रुपये

चीनी कंपनियां अपने कर्मचारियों को ऑफिस में रात बिताने के लिए प्रोत्साहित कर रही हैं और ऐसा करने वाले कर्मचारियों को मोटी रकम दे रही हैं। चीन में बैंक और निवेश कंपनियां अपने कर्मचारियों को ऑफिस बुला रही हैं, साथ ही उन्हें ऑफिस में रहने के लिए भी कह रही हैं। इस वजह से कर्मचारियों को ऑफिस के अंदर सोना पड़ रहा है। दरअसल, इसकी एक बड़ी वजह चीन में कोविड-19 मामलों की बढ़ती संख्या और लॉकडाउन है।

शंघाई में कंपनियां कर्मचारियों को अपने ऑफिसों में रख रही हैं

दरअसल, चीन की राजधानी शंघाई में इन दिनों लॉकडाउन है। चीनी शहर में 1,000 से अधिक वित्तीय संस्थान हैं। वहीं, शंघाई चीन का सबसे महत्वपूर्ण स्टॉक एक्सचेंज भी है।

कंपनियां कर्मचारियों को रात में ऑफिस में रुकने की अन्य सुविधाएं भी दे रही हैं

शंघाई में ट्रेडर्स और फंड मैनेजर्स को रात भर ऑफिस में ठहरने के लिए 6,000 से 23,000 रुपये मिल रहे हैं। वहीं कई कंपनियों ने कर्मचारियों के डेस्क के पास फोल्डिंग बेड भी लगवाए हैं। कुछ कंपनियां अपने कर्मचारियों को बिस्तर, साबुन, भोजन समेत अन्य सुविधाएं भी मुहैया करा रही हैं।

74,000 करोड़ रुपये की संपत्ति वाली कंपनी भी कर्मचारियों को रात भर रुकने के लिए कह रही है

चीन की जानी-मानी जोंग ओ एसेट मैनेजमेंट कंपनी ने अपने निदेशकों और फंड मैनेजरों को दफ्तरों में रहने को कहा है और बदले में उन्हें अच्छी खासी रकम दी जा रही है. कंपनी 74,000 हजार रुपये की संपत्ति की मालिक है.