जामुन की पत्तियों में होते हैं कई खास गुण, इन समस्याओं में कर सकते हैं इस अमूल्य पान के इस्तेमाल

बहुत कम लोग जानते हैं कि जामुन के पत्ते फायदेमंद होते है। इस की वजह से कई बीमारियों को जड़ से खत्म किया जा सकता है। जामुन के पत्ते खाने से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से भी बचा जा सकता है। आज इस लेख मे हम जामुन की पतियों के फायदे बताने वाले है। अगर आप भी जानना चाहते है की जामुन की पतियो से सेहत मे क्या लाभ होते है तो इस लेख को पूरा पढे।

जामुन के पत्तों का सेवन करने से मुंह के छालों को खत्म किया जा सकता है। जामुन की पत्तियों में एंटी बॉयोटिक गुण होते हैं जो छालों को जल्दी ठीक करने में मददगार साबित होते हैं। मुहं के छाले पेट की समस्या से उत्पन हो सकते हैं। जामुन के पत्ते पेट की समस्याओं को खत्म कर देते है जिससे छाले होने की सभांवना कम हो जाती है।

डायबिटीज की समस्या उम्र के साथ-साथ लोगों को होने लगती हैं। ऐसे में डायबिटीज को कंट्रोल में रखने का सबसे बेहतर तरीका है जामुन के पत्ते। इसके लिए जामुन के छोटे और एक दम ताजे पत्तों को रोजाना सुबह-सुबह खाली पेट खा ने से डायबिटीज की समस्या मे फायदा मिलता है।

त्‍वचा की सामान्‍य समस्‍याओं में अल्‍सर भी शामिल होता है। जिसका उपचार करने के लिए आप जामुन के पत्तों का इस्तमाल कर सकते हैं। इस समस्‍या का निदान करने के लिए दवाओं का उपयोग करने से पहले प्राकृतिक उपचार में जामुन के पत्‍तों का उपयोग करना ज्यादा फायदेमंद साबित होता है।

अगर दस्त या फिर पाइल्स जैसी समस्या हो तो जामुन के पत्तों का सेवन करना चाहिए। इस तरह की समस्या को ठीक करने के लिए यह एक प्राकृतिक दवा मणि जाती है। अगर बार-बार यह समस्या होती है तो जामुन के पत्तों का चूरन सेवन कर सकते हैं या फिर चाहें तो इसके पत्ते रोजाना सुबह-सुबह चबा सकते हैं। इससे काफी फायदा मिलता है।

आयुर्वेद के मुताब‍िक जामुन के पत्तों में पाचन को ठीक रखने के गुण पाए जाते हैं। अन्‍य जड़ीबूटियों के साथ जामुन के पत्तों को मिलाकर भी उसका सेवन कर सकते हैं। यह अपचन और कमजोर पाचन जैसी स्‍वास्‍थ्‍य समस्‍याओं को दूर करने में प्रभावी योगदान देता है।

जामुन के पत्‍तों का उपयोग रक्‍त परिसंचरण को सुचारू बनाए रखने के लिए किया जा सकता हैं। आपके शरीर का स्‍वास्‍थ्‍य रक्‍तचाप पर निर्भर करता है। जामुन के पत्‍तों का सेवन रक्‍त वाहिकाओं को स्‍वस्‍थ्‍य रखने मे मदद करता है। जिससे रक्‍त परिसंचरण ठीक से काम करता है। इससे आपका हृदय भी मजबूत बना रहता है।

बुखार में भी जामुन के पत्तों का सेवन करना फायदेमंद साबित होता है। इसके लिए जब भी बुखार हो तो जामुन के पत्तों का काढ़ा बनाकर पिन चाहिए। अगर आप चाहें तो इसमें गिलोए भी मिला सकते हैं। ऐसा करने से आपको बुखार से राहत मिलेगी और पहले की तुलना में बेहतर महसूस होगा।

ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के लिए जामुन के पत्तों का सेवन करना फायदेमंद साबित होता है। शरीर में सही तरीके से रक्त संचार करने के लिए यह काफी सहायक बनता है। रोजाना सुबह-सुबह कच्चे पत्तों का सेवन करने से रक्त वाहिकाएं स्वस्थ्य बनती हैं। इसके अलावा यह हृदय को भी हेल्दी रखता है।

जामुन के पत्ते मसूड़ों के लिए फायदेमंद साबित होते हैं। यदि मसूंडों के अंदर खून आता है तो जामून की गुंठली पीस कर नमक के साथ मसूडों पर लगाने से फायदा मिलता है। यदि मसूड़ों के अंदर सूजन आ रही है तो जामुन के पत्तों को उबाल कर कूल्ला करना चाहिए। यदि मूंह के अंदर दूर्गंध आ रही है तो जामून के पत्ते चबाने चाहिए। यदि किसी व्यक्ति को पत्थरी की समस्या है तो जामुन का पाउडर दही के साथ मिलाकर रोज खाने से पत्थरी की समस्या दूर हो सकती है।