सफेद बालों को काला कर देगी घर की ये 3 चीजें, जानिए कैसे?

अगर आप भी सफेद बालों की समस्या से परेशान हैं तो यह खबर आपके काम आ सकती है। केवल बुजुर्ग ही नहीं बल्कि 25 से 30 वर्ष के बीच के युवा भी सफेद बालों से पीड़ित होते हैं। यह अस्वास्थ्य जीवनशैली और खराब खान-पान के कारण हो सकता है। सफेद बालों को छुपाने के लिए लोग अक्सर हेयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन इन प्रोडक्ट्स में कई तरह के केमिकल होते हैं, जो बालों को काफी नुकसान पहुंचा सकते हैं। ऐसे में आप घरेलू नुस्खों की मदद से सफेद बालों से छुटकारा पा सकते हैं।

सफेद बालों को काला करने के लिए करें इन 3 चीजों का इस्तेमाल

1. तुलसी

बालों के जानकारों के अनुसार तुलसी के पत्ते एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं, जो सफेद बालों को काला करने में मदद करते हैं। इसके लिए सबसे पहले तुलसी के पत्ते लें। अब आंवले के फल या उसके पत्तों का रस निकाल कर रख दें. भृंगराज के पत्तों का रस बराबर मात्रा में लें। अब इन तीनों चीजों को अच्छे से मिला लें और बालों में अच्छे से लगा लें। यह बालों को काला करने में फायदेमंद माना जाता है।

2. करी पत्ता

करी पत्ते में बायो-एक्टिव तत्व होते हैं, जो बालों को पूरा पोषण प्रदान करते हैं। इससे कम उम्र में ही सफेद बालों की समस्या दूर हो जाती है। इसके लिए आप करी पत्ते को बालों में लगा सकते हैं। साथ ही आप जो तेल बालो में लगा रहे हैं उसमें करी पत्ता मिलाएं और फिर हर हफ्ते इसका इस्तेमाल करें।

3. नींबू

नींबू में मौजूद तत्व बालों को काला करने में कारगर साबित होते हैं। आयुर्वेद के अनुसार 15 मिलीलीटर नींबू का रस और 20 ग्राम आंवले का चूर्ण लें। अब इन दोनों को मिलाकर एक पेस्ट बना लें, फिर इस पेस्ट को स्कैल्प पर लगाएं। एक घंटे तक बालों में रखने के बाद बालों को धो लें। कुछ दिनों तक इसका इस्तेमाल करने से बालों को काला करने में मदद मिलेगी