दुनिया के सबसे डरावने रेस्टोरेंट्स, जहा एक बार जरूर खाना खाने के लिए जाना चाहिए…

आपने फिल्मों में और कहानियों में भूतों के किस्सों के बारे में सुना तो होगा ही। जब कभी भी हम हॉरर फिल्म देखते हैं तो 4-5 दिन तक तो हम ड़रे हुए ही रहते हैं। और फिर हर चीज में हमें भूत ही दिखाई देता है।

लेकिन आज हम आपको उस रेस्टोरेंट में ले जाने वाले हैं। जहां पर वेटर नहीं बल्कि भूत खाना परोसते हैं। ये रेस्टोरेंट स्पेन में है और इसका नाम है। ला मासिया एंकांडटा। इस रेस्टोरेंट में आप जैसे ही एंटर करेंगे तो आपके स्वागत भी भूत ही करेंगे, जिसके हाथ में खून से सना हुआ चाकू होगा। जिसे देखते ही आपकी दिल की धड़कन रुक सकती है। इसलिए यहां पर कमजोर दिल वाले और महिलाओं का आना मना है।

न्यू लकी रेस्टोरेंट-अहमदाबाद ‘डाइन विद द डेड’ इस स्लोगन के साथ आप अगर कई ताबूतों के बीच खाना खाने को तैयार हैं। तो आपका यहां स्वागत है। ऐसा माना जाता है कि ये ताबूत 16वीं सदी के एक संत के मुस्लिम अनुयायियों के थे। इस जगह पालक-पनीर की रेसिपी बहुत फेमस है।

इटली का सबसे मशहूर रेस्टोरेंट ला फोर्टेज़ा में स्थित है। यह किला 1474 में बनाया गया था और आज इस जगह पर दुनिया की सबसे सेफ जेल भी है। यहां खाना इस जेल के कैदी बनाते हैं और सुरक्षा कारणों से खाने को प्लास्टिक के बर्तनों में परोसा जाता है। यह रेस्टोरेंट इतना पॉप्युलर है कि इसे हफ्तों के लिए पहले से बुक किया जाता है। खाने के साथ ही यहां कैदी पियानो बजाकर गेस्ट का एंटरटेनमेंट भी करते हैं।

न्योताइमोरी, टोक्यो – जापान टोक्यो के इस रेस्टोरेंट में न्यूड लड़की की बॉडी पर रखी सुशी डिशेज खाने का ट्रेडिशन है। जापान का यह सुशी ट्रेडिशन दुनिया भर में मशहूर है। खाने को इस तरह सजाया जाता है। जैसे फूड्स लड़के के शरीर का हिस्सा हो।