दो साल तक पैसे बचाकर लड़की ने अपने बॉयफ्रेंड को दिए जूते गिफ्ट और फिर किया प्रपोस…

प्यार का दिवस कहे जाने वाले वैलेंटाइन डे में केवल 2 दिन बचे हैं। आमतौर पर माना जाता है कि लड़के ही लड़कियों को प्रपोज कर अपने प्यार का इजहार करते हैं। लेकिन एक रोमांटिक कहानी वायरल हो रही है। जिससे आप रिश्तों की बदलती दुनिया के बारे में जानकर हैरान रह जाएंगे।

लड़की ने खुद घुटनों पर बैठकर लड़के को बॉयफ्रेंड बनने का ऑफर दिया। इसके साथ ही उसने लड़के को एक ऐसा शानदार गिफ्ट दिया, जिसे पाकर वह दंग रह गया लड़की ने खुद इस पेज पर अपनी प्रेम कहानी बयां की है।

लड़की के मुताबिक, ‘मेरी उम्र उस समय करीब 12 साल की थी। तब उस लड़के से एक आइसक्रीम पार्लर पर मुलाकात हुई जब हम दोनों वहां से निकल रहे थे। तभी आंटी ने अचानक पास आकर कहा कि दोनों की जोड़ी सलामत रहे। उसकी बात सुनकर मैं हैरान रह गई। अपनी लव स्टोरी बताते हुए युवती कहती है, उस वक्त ऑर्कुट का जमाना था। हम दोनों उस पर बातचीत करने लगे फिर हम फेसबुक पर शिफ्ट हो गए। इसके साथ ही दोनों फोन से भी एक-दूसरे को बातचीत करने लगे. कुछ साल बाद एक दिन लड़के ने झिझकते हुए मुझे आई लाइक यू कहा। मुझे अचानक समझ नहीं आया कि क्या रिप्लाई दूं इसके बाद वह चुपचाप मुझसे दूर हो गया और बात करनी बंद कर दी।

लड़की के अनुसार,जब लड़के ने बात करनी बंद कर दी मुझे अचानक खालीपन लगने लगा। ऐसा लगने लगा, जैसे बहुत कुछ मुझसे छूट रहा है। मैं समझ गई कि मुझे भी उस लड़के से प्यार हो गया है और अब मैं उसके बिना नहीं रह सकती। करीब 3 महीने तक असमंजस में रहने के बाद मैंने एक दिन उसे खुद फोन किया और कहा कि क्या तुम मेरे बॉयफ्रेंड बनोगे। मेरा ऑफर सुनते ही वह खुशी से चहक पड़ा। इसके बाद हमने डेट करना शुरू कर दिया।

लड़की बताती है कि उसे बॉयफ्रेंड को जूते इसलिए गिफ्ट किए क्योंकि उसे ब्रैंडेड शूज बहुत पसंद थे। वह उसकी इस पसंद को जानती थी। इसलिए उसे इंप्रेस करने के लिए 2 साल तक अपनी पॉकेट मनी से पैसे इकट्ठे किए और फिर उन पैसों से शानदार जूते खरीदर पार्टनर को गिफ्ट कर दिए। लड़की के मुताबिक अब वे दोनों जल्द ही शादी करने जा रहे हैं और उन दोनों का पिछले 11 साल से चल रहा प्यार अब पूरा होने जा रहा है।