इन 4 में से कैसे आकर्षित होते है आप? जानें फिजिकल अट्रेक्शन में क्या होता है?

आकर्षण कई प्रकार के होते हैं। जब आपको कोई पसंद होता है, तो आप उसकी तरफ अट्रैक्ट होते चले जाते हैं। कई लोग इसी आकर्षण को प्यार भी समझ बैठते हैं। उन्हें लगता है कि किसी के अच्छा लगने का मतलब ही प्यार है। हालांकि अगर आप किसी की तरफ आकर्षित हो रहे हैं, तो उसके पीछे कई कारण हो सकते हैं।

इमोशनल अट्रेक्शन

इमोशनल अट्रेक्शन में हृदय और आत्मा शामिल होती है। यह एक भारी जुड़ाव होता है जिसके लिए हर कोई तरसता है। हम सभी अपनी जिंदगी में करुणा चाहते हैं और किसी और की तरह एक सौहार्द साझा करते हैं। यह दूसरे व्यक्ति द्वारा प्यार और सम्मान, समर्थन और स्वीकृति के रूप में हो सकता है। इस तरह के आकर्षण में आप अपने सपनों, आशंकाओं, आशाओं आदि को साझा करना चाहते हैं।

रॉमांटिक आकर्षण

रॉमांटिक आकर्षण को समझना थोड़ा कठिन हो सकता है क्योंकि यह सिर्फ एक यौन आकर्षण नहीं होता है, बल्कि दिल की गहराई में महसूस होता है। इसमें आपको इस तरह की फीलिंग्स आती हैं कि आप सामने वाले से डीप कनेक्शन महसूस करने लगते हैं, जो सिर्फ यौन आकर्षण तक सीमित नहीं रह जाता है। आप इसमें फील करते हैं कि आपने रिश्ते में अपनी फीलिंग्स के साथ इनवेस्ट किया है।

फिजिकल अट्रेक्शन

कई लोग यौन आकर्षण और फिजिकल अट्रेक्शन में कन्फ्यूज हो जाते हैं। शारीरिक आकर्षण किसी के शारीरिक रूप से पास रहने से ज्यादा है। आप उस शख्स को छूने के लिए तरसते हैं, उनके लिए गर्मजोशी महसूस करते हैं और चाहते हैं कि वे भी आपके करीब आएं। यह एक ऐसा कनेक्शन है जिसमें इमोशनल, सेक्सुअल और रोमांटिक तीनों का ही मिश्रण देखने को मिलता है। कुछ लोगों के लिए यह हाथ पकड़ने और गले लगाने जैसी चीजें शामिल हो सकती हैं।

सेक्सुअल अट्रैक्शन

सेक्सुअल अट्रैक्शन तब होता है जब आप किसी के प्रति शारीरिक रूप से आकर्षित महसूस करने लगते हैं। इंटीमेसी इस लेवल पर होती है कि आप उस व्यक्ति के साथ अपनी एक काल्पनिक दुनिया में पहुंच जाते हैं। एक्साइटमेंट और लस्ट का एक हिस्सा इसे मान सकते हैं। आप उस शख्स के लिए बुरी तरह से आकर्षण महसूस करने लगते हैं।