चीन में कोरोना मचा रहा हाहाकार, स्थगित करना पड़ा एशियन गेम्स-2022

चीन में बढ़ते कोरोना के मामले को देखते हुए आखिरकार 2022 एशियाई खेलों को स्थगित करने का फैसला किया गया है। एशियाई खेल 10 सितंबर को चीन के हांग्जो में शुरू होने वाले थे। हालांकि, चीन में इस समय कोरोना का मामला बढ़ रहा है और इस स्थिति के कारण एशियाई खेलों को स्थगित कर दिया गया है।

शंघाई शहर में बड़ी संख्या में कोरोना के मामले

यह स्पष्ट नहीं है कि एशियाई खेल कब होंगे, लेकिन जल्द ही और अधिक की घोषणा की जाएगी। शंघाई शहर में बड़ी संख्या में कोरोना के मामले सामने आए हैं और शहर में सख्त लोकडाउन की घोषणा की गई है। तभी से एशियाई खेलों की योजना पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

नई तारीखों का ऐलान नहीं किया गया

एशियन गेम्स को 2023 तक के लिए स्थगित किया गया है, हालांकि अभी इसकी नई तारीखों का ऐलान नहीं किया गया है। चीनी स्टेट मीडिया ने एशियन गेम्स 2022 के स्थगित होने की खबर को कन्फर्म किया है, हालांकि इसके पीछे की वजह नहीं बताई है।