रशिया की इस जासूस ने अपनी खूबसूरती के दम पर US की नाक में कर रखा था दम

एना चैपमैन रूसी खुफिया एजेंसी के लिए काम करने वाली एक वास्तविक जासूस थीं। एना को राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अमेरिका में जासूसी (spy on America) के लिए भेजा था। एना चैपमैन की खूबसूरती का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उन्हें मैक्सिम मैगजीन ने दुनिया की 100 सबसे सेक्सी महिलाओं की लिस्ट में शामिल किया था।

पकड़े जाने के बावजूद अमेरिका ने सजा नहीं दी

यह जासूस इतनी खतरनाक थी कि पकड़े जाने के बावजूद अमेरिका ने इसको कोई सजा नहीं दी। बल्कि, एक अमेरिकी हाई प्रोफाइल जासूस के बदले एना चैपमैन को रूस को सौंप दिया गया था। अब एना चेपमैन 40 साल की हो चुकी हैं। इसके बावजूद उनकी खूबसूरती में कोई कमी नहीं आई है।

खूबसूरती के दम पर नेताओं से काम निकलवाया

एना चैपमैन 2009 में लंदन को छोड़ अमेरिका के न्यूयॉर्क सेटल हो गई थीं। उन्होंने अमेरिका में खुद को लिंक्डइन सोशल नेटवर्किंग साइट प्रोफाइल पर प्रॉपर्टीफाइंडर एलएलसी नाम की एक कंपनी का सीईओ बताया था। लेकिन, उनका असली काम रूस के लिए अमेरिका में जासूसी करना था। इस दौरन अपनी खूबसूरती के दम पर एना ने अमेरिका के कई राजनेताओं, उद्योगपतियों और बैंकरों को फांसकर अपना काम निकलवाया।

मॉस्को यूनिवर्सिटी से इकनॉमिक्स में पोस्टग्रेजुएशन किया

एना चैपमैन के पिता वेसिली कुशचेंको भी रूसी जासूसी एजेंसी केजीबी के एजेंट थे। रूस ने वेसिली कुशचेंको को बतौर राजनयिक दुनिया के कई देशों में तैनात किया था। एना अपने बचपन में पढ़ाई में काफी तेज थीं। पिता के दूर रहने के बावजूद एना ने अपनी पढ़ाई में कोई लापरवाही नहीं बरती। उन्होंने मॉस्को यूनिवर्सिटी से इकनॉमिक्स में पोस्टग्रेजुएशन किया था।

एलेक्स चैपमैन से शादी की

एना चैपमैन का शादी से पहले का नाम एना कुशचेंको था। 2001 में एना का मुलाकात लंदन डॉकलैंड्स रेव पार्टी में एलेक्स चैपमैन से हुई। एलेक्स चैपमैन एना से इतना प्रभावित हुआ कि उसने तुरंत शादी का प्रस्ताव दे दिया। इसके तुरंत बाद उन्होंने मॉस्को में शादी कर ली और एना कुशचेंको अब एना चैपमैन बन गई। ऐसे में एना को रूसी नागरिकता के अलावा ब्रिटिश नागरिकता भी मिल गई।

2006 में तलाक हो गया

2003 या 2004 में एना चैपमैन अपने पति एलेक्स चैपमैन के पास लंदन चली गईं। यहां उन्होंने नेटजेट्स एयरवेज और बार्कलेज बैंक में काम किया। हालांकि, उनकी शादी ज्यादा दिनों तक टिक नहीं सकी और 2006 में एना और एलेक्स चैपमैन का तलाक हो गया। मार्च 2018 में पता चला कि एना के पति एलेक्स की ड्रग ओवरडोज के कारण 2015 में ही मौत हो गई थी।