अखरोट खाने से शरीर को हो सकते है काफी सारे लाभ फायदे, कई सारे रोगों मे उपयोगी हे ये ड्रायफ्रूट

अखरोट खाना शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है, और इसमें कई गंभीर बीमारियों से लड़ने की क्षमता होती है। अखरोट मिनरल्स का भी बेहतरीन स्रोत माना गया है। अखरोट आपके शरीर को मिनरल्स, विटामिन्स और प्रोटीन्स प्रदान करता हैं। तो आइए इस लेख के द्वारा जानते है की अखरोट खाने से क्या फायदे होते है।

कई स्टडी में बताया गया है कि अखरोट में ओमेगा थ्री, फैटी एसिड, फाइटोस्टेरॉल और कई ऐसे एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, जो ब्रेस्ट और प्रोस्टेट कैंसर के खतरे को भी कम करते हैं। अखरोट शरीर में कोलेसट्रोल के स्तर को कम करता है और इसलिए दिल के लिए ये फायदेमंद होता है।

इसमें पाए जाने वाले अमिनो एसिड और ओमेगा-3 फैटी एसिड शरीर की सूजन को कम करने में सहायक बनते हैं। अखरोट खाने से ज्यादा भूख का एहसास नहीं होता है। और इस तरह यदि आप अपना वजन कम करना चाहते हैं तो इसे खाने से मदद मिलेगी। सर्दियों में अखरोट को कच्चा खाने की बजाए अगर भिगोकर खाया जाए, तो इसका फायदा और बढ़ जाता है। इसके लिए रात में दो अखरोट को भिगोकर रख दें और सुबह के समय खाली पेट इसे खा लें। भीगे हुए अखरोट खाना भी भीगे हुए बादाम खाने के बराबर ही होता है। भीगा हुआ अखरोट कई बीमारियों से निजात दिलाने में मददरूप है।

अखरोट ब्लड शुगर के स्तर को कंट्रोल रखता है, जिससे टाइप-टू डायबिटीज का खतरा भी कम हो जाता है। अगर आप ब्लड शुगर और डायबिटीज से बचना चाहते हैं, तो भीगे हुए अखरोट खाना आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। जो रोजाना दो से तीन चम्मच अखरोट का सेवन करते हैं, उन्हे डायबिटीज का खतरा कम हो जाता है।

अखरोट में फाइबर की भरपूर मात्रा पाई जाती है। यह पाचन प्रणाली को दुरुस्त रखता है। पेट सही रखने और कब्ज से बचने के लिए फाइबर युक्त चीजें खाना बहुत जरूरी माना जाता है। ऐसे में अगर आप रोजाना अखरोट का सेवन करते हैं, तो आपका पेट भी सही रहेगा और कब्ज भी नहीं होगा।

अखरोट को हड्डियों के लिए भी फायदेमंद बताया गया है। यह आपकी हड्डियों और दांतों को मजबूत बना सकता है। अखरोट में अल्फा-लिनोलेनिक ऐसिड पाया जाता है जो हड्डियों को मजबूत करने में मददरूप साबित होता है। ये बॉडी के मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है, और आपकी बॉडी से एक्स्ट्रा फैट कम करने में मदद करता है।

अखरोट खाने से कई मायनों में आपका तनाव और स्ट्रेस कम होता है, और आपको अच्छी नींद भी आती है। अखरोट में मेलाटोनिन होता है, जो बेहतर नींद लाने में मददरूप है। वहीं, ओमेगा-3 फैटी ऐसिड ब्लड प्रेशर को संतुलित कर तनाव से राहत दिलाता है। भीगे अखरोट खाने से मूड भी अच्छा होता है और फिर ऑटोमैटिकली स्ट्रेस कम हो सकता है।

अखरोट की तासीर गर्म होती है, जिससे शरीर को प्राकृतिक रूप से गर्मी मिलती रेहती है। अखरोट की गिरी निकालकर इसे सीधे ही खाया जा सकता है। आप चाहें तो पानी में भिगोकर रख दें और फिर गिरी के ऊपर का छिलका उताकर भी इसका सेवन कर सकते है।

अखरोट में पोटैशियम, ओमेगा-थ्री , ओमेगा-सिक्स और ओमेगा-नाइन होता है। ये सभी पोषक तत्व बालों के लिए काफी जरूरी माने जाते हैं। नियमित रूप से बालों में अखरोट तेल लगाने से बाल लंबे और मजबूत बनते हैं। यह कोलेस्ट्रॉल नियंत्रित रखने में मदद्रूप साबित होता है।

अखरोट एंटी-ऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं, जो कि कोशिकाओं को नुकसान, हार्ट संबंधी बीमारियां, कैंसर, जल्दी बुढ़ापा आ जाना जैसी समस्याओं से बचाने में मददरूप साबित होता हैं। यही नहीं, इनमें फैटी एसिड भी काफी मात्रा में पाया जाता है, जो कि बॉडी के लिए अच्छा माना जाता है। एक से दो अखरोट नियमित रूप से खाने चाहिए।