बाबा भक्तों को पिलाता था अपना यूरिन-खिलाता था कफ, 11 लाशें मिली

थाइलैंड के छैयाफुम प्रांत से एक सनकी बाबा को गिरफ्तार किया है। ये बाबा एक पंथ चलाता है, जिसमें उसके अनुयायी लाशों की पूजा करते थे। बाबा भक्तों को यूरिन पीने के लिए देता और अपना कफ खाने के लिए कहता था। पुलिस ने इस बाबा को जंगल से गिरफ्तार किया है, जहां उन्हें 11 लाशें मिली हैं। इस बाबा की पहचान थावी नानरा (75) के रूपमें हुई है।

पुलिस ने 11 शवों को बरामद किया

पुलिस ने कहा कि ये बाबा 4 साल से अपना पंथ एक दूर दराज के गांव के जंगल में चलाता था, जिसके कारण कभी उसका पता नहीं चला। थावी लगभग अपने एक दर्जन चेलों के साथ जंगल में रहता था। छापेमारी में पुलिस ने 11 शवों को बरामद किया है। शव घर के चारों तरफ बिखरे थे। माना जा रहा है कि ये शव उसके अनुयायियों के हैं। शवों को लेकर थावी ने कहा कि उसने आत्माओं को स्वर्ग में लौटने की प्रतीक्षा तक शवों को संग्रहीत किया।

थावी नानरा को गिरफ्तार करने गई पुलिस से भिड़ गए अनुयायी

गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापा मारा। पुलिस को सूचना देने वाले एक व्यक्ति ने बताया कि एक महिला ने जानकारी दी है कि उसकी मां बाबा के पास गई थी, लेकिन अब उन्हें वापस नहीं लौटने दिया जा रहा है। कई रिपोर्टों में कहा गया है कि जब पुलिस थावी नानरा को गिरफ्तार करने गई तो उसके अनुयायी भिड़ गए और उसे ले जाने से रोकने की कोशिश की।

सभी चेले यहां अपनी मर्जी से हैं

रेड के दौरान चेलों ने बताया कि बाबा अपने यूरिन और कफ से रोगों का इलाज करता है। घर के बाहर पांच ताबूतों में शव मिले हैं, जिसमें से एक शिशु और उसकी मां का है। शरीर से निकलने वाले द्रव्य बाहर बह सकें इसके लिए सभी ताबूतों में छेद किए गए थे। थावी ने अधिकारियों को बताया कि उसके सभी चेले यहां अपनी मर्जी से हैं। उसने किसी पर भी यहां रुकने के का दबाव नहीं बनाया।