घर में न रखें यह चीजे… वरना व्यक्ति को बना सकती हैं कंगाल

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर को वास्तु दोष से बचाने के लिए सिर्फ दिशा ही मायने नहीं रखती हैं। घर की दीवारों या रखी हुई चीजें भी जरूरी होती हैं। घर का वास्तु सही और घर पर सजावट की चीजें वास्तु के अनुसार हो, तो सुख-समृद्धि का वास होता है। वहीं घर में सुकून की नींद और बरकत नहीं मिल रही हो तो इसका अर्थ है कि घर में वास्तु दोष है। इसलिए घर की दिशा ही नहीं बल्कि घर की चीजों का भी ध्यान रखना चाहिए। वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में मौजूद कुछ चीजें परिवार की तरक्की में बाधा डाल सकती हैं। जानिए किन चीजों को घर से तुंरत निकाल देना चाहिए-

कांटेदार पौधे- घर में कभी भी कांटेदार पौधे नहीं लगाने चाहिए। गुलाब के अलावा अन्य सभी कांटेदार पौधों को अशुभ माना जाता है। कहते हैं कि ऐसा करने से घर में नेगेटिव ऊर्जा का वास होता है।

मान्यता के अनुसार, भगवान शिव नृत्य तभी करते हैं जब वह क्रोध में होते हैं। क्रोध मुद्रा में उनका तांडव होता है जो नटराज के रूप को दिखाता है, जिसका अर्थ होता है विनाश।

युद्ध से जुड़ी तस्वीरें- वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में कभी भी युद्ध से जुड़ी तस्वीरें नहीं लगानी चाहिए। कहते हैं कि इन तस्वीरों से परिवार के सदस्यों पर बुरा प्रभाव पड़ता है!

डूबते जहाज की तस्वीर- घर में डूबते जहाज, तलवार की लड़ाई की तस्वीर, शिकार के चित्र, पकड़े गए हाथियों की तस्वीर या रोते हुए लोगों की तस्वीर नहीं लगानी चाहिए।

डूबते सूरज की तस्वीर- अगर आप घर में सूरज की तस्वीर लगा रहे हैं तो उगते सूरज की तस्वीर लगानी चाहिए। कहते हैं कि ऐसा करने से करियर में तरक्की मिलती है।