खाना बनाना हुआ ओर महंगा, LPG के दामों में हुई इतनी बढ़ोतरी

आम आदमी के लिए खाना पकाना और महंगा हो चला है। कमर्शियल LPG के बाद अब डॉमेस्टिक LPG सिलेंडर के दाम में भी इजाफा कर दिया गया है। शनिवार को 14.2 किलोग्राम के डॉमेस्टिक LPG सिलेंडर के दाम में 50 रुपये की बढ़ोतरी की गई।

LPG सिलेंडर की कीमत 999.50 रुपये प्रति सिलेंडर हो गई है

यह वृद्धि शनिवार यानी 7 मई 2022 से ही प्रभावी हो गई है। अब राजधानी दिल्ली में 14.2 किलो के डॉमेस्टिक LPG सिलेंडर की कीमत 999.50 रुपये प्रति सिलेंडर हो गई है। इससे पहले घरेलू एलपीजी के दाम 22 मार्च को 50 रुपये बढ़े थे।

उत्तर प्रदेश समेत 5 राज्यों में चुनाव खत्म होने के दामों में बढ़ोतरी तो शुरू हो ही गई थी

उत्तर प्रदेश समेत 5 राज्यों में चुनाव खत्म होने के बाद पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस के दामों में बढ़ोतरी तो शुरू हो ही गई थी। उसके बाद LPG के दाम में भी बढ़ोतरी शुरू हो गई थी। इसी क्रम में 22 मार्च 2022 को घरेलू LPG सिलेंडर के दाम में 50 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी। उसके बाद दिल्ली में गैस सिलेंडर की कीमत 949.50 रुपये हो गई थी।

दिल्ली में इस सिलेंडर का दाम 2253 रुपये हो गया था।

घरेलू LPG की कीमत में बढ़ोतरी के बाद बीते एक अप्रैल को 19 कलो वाले कामर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम में भारी बढ़ोतरी हुई थी। उस दिन इसका दाम 249.50 रुपये प्रति सिलेंडर बढ़ा था। इसके बाद दिल्ली में इस सिलेंडर का दाम 2253 रुपये हो गया था।

गैस सिलेंडर के भाव में 104 रुपये प्रति सिलेंडर का इजाफा कर दिया था।

इसके बाद 1 मई 2022 को भी कामर्शियल LPG गैस सिलेंडर के भाव में 104 रुपये प्रति सिलेंडर का इजाफा कर दिया था। उसके बाद 19 किलो वाले वाले कॉमर्शियल गैस सिलेंडर का दाम बढ़कर 2,355 रुपये प्रति सिलेंडर पहुंच गया है।