सुशांत सिंह राजपूत के मरने के बाद आखिर क्यों दो साल बाद काम पर वापस लौटीं रिया चक्रवर्ती…..

बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती अपने काम पर वापस लौट आई हैं। इस बात की जानकारी खुद रिया ने सोशल मीडिया पर फैंस को दी है। वह बॉयफ्रेंड सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद दो साल तक काम से दूर रहीं, लेकिन अब वह फिर से अपनी नॉर्मल लाइफ जी रही हैं। और काम पर लौटकर खुद को बेहतर महसूस कर रही हैं।

दरअसल,एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है। इसमें उन्होंने लिखा है,नॉर्मल लाइफ में वापस आना अच्छा लग रहा है। कभी नहीं सोचा था नॉर्मल लाइफ होना इतना स्पेशल फील कराएगा।

एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद रिया को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ गया था। उन्हें उस दौर से निकलने में एक लंबा वक्त लग गया था। उसका इंस्टाग्राम पोस्ट इस बात पर इशारा करता है कि रिया वापस अपने पुराने अंदाज में लौट रही हैं। रिया का यह नया लुक देख कर यह कहना बिल्कुल गलत नहीं होगा कि धीरे -धीरे एक्ट्रेस अपने पुराने वाले अंदाज और रुटीन लाइफ में भी वापस आती जा रही हैं।

रिया ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा है कि, “कल, मैं पूरे दो साल बाद काम पर वापस लौटी। उन सभी लोगों को मैं शुक्रिया कहना चाहती हूं जो मेरे मुश्किल समय में मेरे साथ खड़े रहे। कुछ भी हो जाए, सूरज हमेशा शाइन करता है।कभी हार मत मानो”।इस वीडियो में रिया चक्रवर्ती ब्लैक सूट में नजर आ रही हैं। ओवरसाइज कोट के साथ एक्ट्रेस ने पैंट्स कैरी की हुई हैं। बालों में कर्ल्स कराए हुए हैं। न्यूड मेकअप के साथ रिया बेहद खूबसूरत लग रही हैं।