शनिवार के दिन भूल के भी न खरीदे इस चीजे, भारी पद सकता है शनिदेव का प्रकोप

आज शनिवार का दिन हैं जो शनिदेव के पूजन के लिए माना जाता हैं। शनिदेव व्यक्ति को उनके कर्मों के आधार पर फल प्रदान करता हैं। लोग शनिवार के दिन ही खरीददारी करने जाते हैं। ऐसे में ये जानना जरूरी हैं कि शनिवार के दिन कुछ चीजों की खरीददारी ना करे, ऐसी चीजे खरीद ने से या फिर घर में लाने से धन की हानि के साथ-साथ दुर्भाग्य का सामना भी करना पड़ सकता है। आज हम आपको ऐसी कुछ चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जो शनिवार को नहीं खरीदनी चाहिए।

शनिवार के दिन लोहे से बना कोई भी सामानखरीदना नहीं चाहिए। शनिवार को लोहा खरीदने से शनि से जुड़े कष्टों को झेलना पड़ता है। बल्कि शनिवार के दिन लोहा खरीदने की बजाय दान करना चाहिए। ऐसा करने से साढ़ेसाती की वजह से चल रहा शनिदेव का प्रकोप कम होता है।

शनिवार के सरसों का तेल खरीदने की गलती नहीं करनी चाहिए। ऐसा करने से शारीरिक कष्ट और बीमारियों का सामना करना पड़ता है। शनिवार के दिन शनिदेव को सरसों का तेल अर्पित जरूर करे इससे ऊपर शनिदेव की कृपा बनी रहेगी। वहीं शनिवार को शनिदेव की समक्ष सरसों के तेल का दीपक प्रज्वलित करना भी बहुत शुभ होता है। शनिवार को न ही काला कपड़ा खरीदना चाहिए और न ही फेंकना चाहिए। मान्‍यता है कि शनिवार को काले वस्त्र धारण करने से आप बुरी नजरों से बचे रहते हैं और शनिदेव भी आपसे प्रसन्‍न रहते हैं। शनिवार को काले वस्‍त्र दान भी कर सकते हैं।

शनिवार को उड़द की दाल को नहीं खरीदना चाहिए। शनिवार के दिन उड़द की दाल खरीदना नहीं बल्कि दान करना अच्‍छा माना जाता है। शनिवार को नमक खरीदने से यह घर पर कर्ज बढ़त है ओर आर्थिक स्थिति कमजोर हो जाती है। साथ मे ही जूते, बेल्ट, पर्स जैसी चीजों को शनिवार के दिन खरीदने से बचे।