विदेश में अबतक की सबसे बड़ी डील करने जा रहे है मुकेश अंबानी!

रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी विदेश में अब तक की सबसे बड़ी डील करने की तैयारी में हैं। इसके लिए उन्होंने अमेरिका की बायआउट फर्म अपोलो ग्लोबल मैनेजमेंट के साथ हाथ मिलाया है।

अरबपति इस्सा ब्रदर्स से मिल रही है कड़ी चुनौती

रिलायंस और अपोलो ग्लोबल मिलकर ब्रिटेन की फार्मेसी चेन बूट्स के लिए बोली लगाने की योजना बना रहे हैं। लेकिन इसके लिए उन्हें ब्रिटेन के ब्रिटेन के सुपरमार्केट ग्रुप Asda के मालिक अरबपति इस्सा ब्रदर्स (जुबेर और मोहसिन इस्सा) से कड़ी चुनौती मिल रही है।

अगले हफ्ते खत्म हो रही है समयसीमा

ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के मुताबिक बूट्स को खरीदने की होड़ में इस्सा ब्रदर्स सबसे आगे चल रहे हैं। बोली लगाने की समयसीमा अगले हफ्ते खत्म हो रही है और पहले दौर में इस्सा ब्रदर्स ने सबसे ऊंची बोली लगाई है। इस्सा ब्रदर्स ने हाल के वर्षों में कई कंपनियों का टेकओवर किया है।

क्या मुकेश अंबानी के हाथ लगेगी यह डील?

इनमें ब्रिटेन की सुपरमार्केट चेन Asda Group Ltd और फास्ट फूड रेस्टोरेंट्स चेन Leon शामिल हैं। बूट्स को पाने के लिए उन्होंने TDR Capital के साथ हाथ मिलाया है। यह डील 9.5 से 10 अरब डॉलर की हो सकती है। अगर यह मुकेश अंबानी के हाथ लगती है तो विदेश में उनकी सबसे बड़ी डील होगी।