क्या अगले साल CSK की जर्सी में दिखेंगे धोनी? निवेदन देकर किया बढाया सस्पेंस

रविन्द्र जाडेजा ने CSK की कप्तानी छोड दी है। जाडेजा के पद छोडने के बाद MS धोनी ने एक बार फिर यह जिम्मेदारी ली है। सन राइजर्स हैदराबाद के खिलाफ टॉस के वक्त धोने से सवान किया गया कि क्या वह आगे भी पीली जर्सी के लिए खेलते हुए नजर आएंगे?

धोनी का यह बतौर प्लेयर आखिरी सीजन हो सकता है

इस पर MS धोनी ने हंसते हुए जवाब दिया और कहा कि बिलकुल, आप मुझे येलो जर्सी में देखोगे। लेकिन वो ये होगी या कोई और उसके बारे में नहीं पता.” MS धोनी के इस बयान के कई मायने निकाले जा रहे हैं। धोनी को लेकर कयास था कि यह उनका आखिरी IPL सीजन हो सकता है। धोनी 40 साल के हो चूके है।

बीच IPL में धोनी को फिर से सम्हालनी पडी कप्तानी

धोनी ने इसलिए कप्तानी भी छोडी थी। लेकिन टीम का बुरा हाल देख कर धोनी को एकबार फिर कप्तानी संभालनी पडी है। धोनी के बयान से कई तरह के कयास लगाए जा रहे है। धोनी ने खुद कहा है कि वो पीली जर्सी में दिखेंगे। लेकिन यह नहीं बताया कि वो बतौर प्लेयर दिखेंगे या मेंटर। IPL 2022 अब तक CSK 8 में से 6 मैच हार चूकी है। रविन्द्र जाडेजा और टीम मैनेजमेन्ट ने धोनी से एकबार फिर कमान संभालने की अपील की थी।