स्किन को लंबे समय तक जवां रखने का सबसे पवित्र तरीका है मून चार्ज वॉटर

आयुर्वेद में फिजिकल और इमोशनल हेल्थ के लिए मून चार्ज वॉटर को फायदेमंद बताया गया है। इसे चांद की चांदनी में रात भर रखकर तैयार किया जाता है। माना जाता है कि ऐसा करने पर चंद्रमा की सकारात्मक ऊर्जा से पानी चार्ज हो जाता है। यह करते समय आपको ध्यान रखने की जरूरत है कि ग्रहण के दिन पानी रोशनी में न रखें।

मून चार्ज वॉटर को अच्छे स्वास्थ्य के लिए जरूरी

ऐसा इसलिए है क्योंकि इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। वहीं, पूर्णिमा के दिन चांद की ऊर्जा तेज होती है जिससे इसकी रोशनी में रखे पानी की गुणवत्ता बढ़ जाती है। डॉक्टर्स मून चार्ज वॉटर को अच्छे स्वास्थ्य के लिए जरूरी बताते है।

चंद्र-अवषोशित पानी अत्यधिक आवश्यक

डॉक्टर कहते है कि यह आपको अटपटा लग सकता है लेकिन आपके शारीरिक और भावनात्मक उत्थान के लिए चंद्र-अवषोशित पानी अत्यधिक आवश्यक है। यह सेहत को बनाए रखने का सबसे पवित्र तरीका भी है।

पीरियड्स टाइम पर होने में मददगार

डॉ. नितिका कोहली के मुताबिक जिन महिलाओं के पीरियड्स टाइम पर नहीं आते हैं उनके लिए मून चार्ज वॉटर बेहद ही मददगार साबित होता है। कहा कि आयूर्वेद में बताया गया है कि महिलाओं के मासिक धर्म का संबंध चंद्रमा के 28-Day Cycle से होता है। अगर PCOS की समस्या का सामना कर रही महिलाएं इस पानी को खाली पेट पिएं तो बहुत फायदा होता है।

स्किन को लंबे समय तक जवां रखता है

बता दें कि PCOS महिलाओं में हार्मोन्स असंतुलन के वजह से होने वाला डिसओर्डर होता है जिसे Polycystic ovary syndrome भी कहते हैं। स्किन को लंबे समय तक जवां रखने में मून चार्ज वॉटर कारगर होता है।

त्वचा हमेशा चमकदार बनी रहेगी

डॉ. नितिका कोहली बताती हैं कि यदि आप चांद की रोशनी में रखें पानी का सेवन ब्यूटी रूटीन की तरह करते हैं तो आपकी त्वचा हमेशा चमकदार बनी रहेगी।