लड़की को अपने बॉयफ्रेंड की हकीकत जानकार होश उड़ गए, क्या बात छुपाई थी उसके बॉयफ्रेंड ने…

आज कल के लड़का लड़की बिना सोचे समजे और जाने बिना एक दूसरे के प्यार मे पड़ जाते हे। कभी-कभी प्यार में इंसान इतना अंधा हो जाता है कि उसे अपने भले और बुरे के बारे में एक बार भी नहीं सोचता बदमे पीछे से पछताना पड़ता हे। ऐसे में कभी-कभी सीधे और सच्चे इंसान को बड़ा धोखा मिल जाता है। ऐसा ही हुआ है ब्रिटेन की एक 22 साल की युवती के साथ। आइये आपको बताते हैं उस लड़की को प्यार केसे धोखा मिला।

ब्रिटेन की रहने वाली एक 22 साल की युवती को उससे 12 साल बड़े लड़के के साथ प्यार हो गया। दोनों एक-दूसरे से एक डेटिंग साइट पर मिले थे। बातचीत होते-होते दोनों एक-दूसरे के करीब आते चले गए और दोनों एक दूसरे के प्यार मे पड़ गए।

युवती ने अपनी पहचान छिपाते हुए रिपोटर से अपना दर्द साझा किया युवती ने बताया कि शुरुआत मं सबकुछ ठीक था। वक्त बीतने के साथ उसका ब्वॉयफ्रेंड ज्यादातर अपना समय युवती के घर पर बिताने लगा। युवती कभी भी ब्वॉयफ्रेंड के घर पर नहीं जाती थी, क्योंकि ब्वॉयफ्रेंड ने उसे बताया था कि उसका घर बहुत दूर है और वहां जाना भी बहुत मुश्किल है।

युवती ने ब्वॉयफ्रेंड पर कभी भी शक नहीं किया। पर इसके बाद अचानक ब्वॉयफ्रेंड के व्यवहार में बदलाव आने लगा। वह बार-बार युवती से पड़ोसियों की शिकायत करता रहता था कि यहां बहुत शोर करते है। हद तो तब हो गई जब ब्वॉयफ्रेंड ने युवती से कहा कि वो जाकर उसके पड़ोसियों को चुप रहने के लिए कहे। इतना ही नहीं वह युवती पर भी शोर-गुल को लेकर दबाव बनाने लगा कि वो जाकर पड़ोसियों से रोज शिकायत करे।

युवती को उसका यह व्यवहार नहीं पसंद आया और उसने दोस्तों से सुझाव मांगा। तब उसके दोस्त ने उसे सुझाव दिया कि ज्यादा उम्र का ब्वॉयफ्रेंड खतरे की घंटी हो सकता है। साथ ही यह भी सलाह दी कि वो उसके बारे में पूरी जानकारी हासिल करे।तब युवती ने अपने बॉयफ्रेंड के बारे में जानने की कोशिश शरूकी और इसके लिए उसने गूगल का सहारा लिया। गूगल करने पर पता चला कि ब्वॉयफ्रेंड जिस घर में रहता है तो वह घर एक महिला के भी नाम है। वो महिला और कोई नहीं ब्वॉयफ्रेंड की पत्नी थी। इतना जानते ही युवती ने उस धोखेबाज ब्वॉयफ्रेंड को हर जगह से ब्लॉक कर दिया।