एक बार फिर रोहित की मुंबई इन्डियन्स को KL राहुल ने जमकर कुटा, बनाया IPL-2022 में अपना दुसरा शतक

IPL 2022 में कोहली, रोहित और धवन जैसे बडे भारतीय खेलाडीओं का बल्ला चल नहीं रहा। लेकिन इन सब के बीच केएल राहुल का बल्ला खूब बोल रहा है। केएल राहुल ने रविवार को मुंबई इंडियन्स (KL Rahul Hundred Against MI)के सामने शानदार शतक लगाया। यह उनका IPL के मौजूदा सीजन का दूसरा शतक है। राहुल ने दोनों ही शतक मुंबई के खिलाफ जड़े।

रोहित-राहुल के T20 में 6-6 शतक

राहुल ने IPL के इतिहास में पहली बार एक सीजन में 2 शतक (KL Rahul Hundred) लगाए हैं। IPL में केएल राहुल का यह चौथा शतक है। बतौर भारतीय बल्लेबाज T20 में सबसे अधिक शतक लगाने के मामले में राहुल रोहित के साथ 6 शतक के साथ पहले नंबर पर है। कोहली ने 5 शतक लगाए हैं। केएल राहुल के इसी के साथ मुंबई इंडियंस के खिलाफ 3 शतक हो गए हैं।

यह भी पढें: IPL 2022 में बोलरों की जमकर धुनाई कर रहे हैं बटलर, दिल्ली के खिलाफ बनाया शतक
IPL-2022 में राहल और बटलर का धमाल

केएल राहुल IPL में एक टीम के खिलाफ सबसे अधिक शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। यह मौजूदा सीजन में मुंबई के खिलाफ तीसरा शतक है। राहुल के 2 शतक के अलावा जोस बटलर ने भी एक शतक मुंबई के खिलाफ जड़ा था। केएल राहुल ने रविवार को मुंबई के खिलाफ 37 गेंद पर अर्धशतक पूरा किया था।

मुंबई के सामने ही लगाया था IPL-2022 का पहला शतक

पहले 25 रन उन्होंने 25 गेंद पर बनाए थे। अगले 25 रन सिर्फ 12 गेंद में पूरे किए गए। उन्होंने शतक 61 गेंद पर पूरा किया। अपनी इस इनिंग में राहुल ने 12 चौके और 4 छक्के लगाए। इससे पहले उन्होंने 16 अप्रैल को मुंबई के खिलाफ नाबाद 103 रन बनाए थे। राहुल ने इस इनिंग में 60 गेंद का सामना किया था। शतक के दौरान 9 चौके और 5 छक्के जड़े थे। इसी के साथ राहुल मुंबई के खिलाफ सबसे अधिक 8 बार 50 से अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज भी बन गए हैं।