खुशखबरी: ये दिग्गज कलाकार की होने जा रही है वापसी, नाम जानकर खुश हो जाएंगे

तारक मेहता का उल्टा चश्मा के प्रशंसकों के लिए बहुत अच्छी खबर है। दयाबेन एक बार फिर शो में नजर आएंगी .. दयाबेन के इंतजार कर रहे प्रशंसकों के लिए अच्छी खबर आई है। उन्हें जल्द ही शो में वापस देखा जा सकता है।

लोकप्रिय टीवी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा पिछले 12 सालों से दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है। इस शो में सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले किरदार जेठालाल और दयाबेन है। लेकिन दयाबेन लंबे समय से शो में नहीं हैं और अब पता चला है कि वे शो में वापस आ रही हैं।

फैंस को दयाबेन की वापसी का बेसब्री से इंतजार है। दयाबेन के भाई सुंदरलाल ने दयाबेन की वापसी की पुष्टि की है। खबरों के मुताबिक, सुंदरलाल ने दयाबेन की वापसी की पुष्टि कर दी है और दयाबेन को फिर से शो में देखने के लिए प्रशंसक काफी उत्साहित हैं।

जेठालाल सुंदर को बताता है कि उसने एक नया रियल एस्टेट व्यवसाय शुरू किया है। उसी समय, वह जेठालाल को दया का पत्र देता है। जिसमें उन्होंने अपनी वापसी के बारे में लिखा है। आपको बता दें, गरबा क्वीन यानी दयाबेन, जो घर-घर में मशहूर हुईं थी, वो जल्द ही शो में वापसी करने जा रही हैं। लोग दयाबेन के संवाद और उनकी कॉमेडी को बहुत याद कर रहे हैं। इस बीच, फैंस अब दया बेन की वापसी की खबर से बेहद खुश हैं।

दयाबेन की वापसी की खबर से जेठालाल बहुत भावुक हो जाता है। माना जा रहा है कि शो में एक बड़ा ट्विस्ट आने वाला है। आपको बता दें, दया वाकाणी की दयाबेन की भूमिका निभाने की अनोखी शैली ने लोगों का दिल जीत लिया है। इस किरदार से दिशा को काफी लोकप्रियता मिली है। लेकिन जब वह माँ बनी तब से वह शो में वापस नहीं लौटी है।