पत्नी के कहने पर पति ने 9 महिलाओं से कर ली शादी, चाहता है प्रत्येक पत्नी से एक बच्चा

आजकल कुछ पुरुषों के लिए एक पत्नी को रखना मुश्किल होता है। लेकिन क्या आपने कभी किसी ऐसे व्यक्ति को देखा है जिसकी 1, 2 नहीं, 3 नहीं बल्कि 9 पत्नियां हों? 9 पत्नियों के बारे में सुनकर आपको हैरानी हो सकती है, लेकिन आपकी जानकारी के लिए बता दे कि यह लड़का अभी और भी 2 युवतियों से शादी करेगा।

9 युवतियों से शादी करके काफी मशहूर हो गया

ब्राजील में पिछले साल एक शख्स ने अजीबोगरीब तरीके से शादी कर पूरी दुनिया को हैरान कर दिया था। आर्थर ओ उर्सो नाम का एक शख्स 1 नहीं, बल्कि 9 युवतियों से शादी करके काफी मशहूर हो गया। हालांकि सोशल मीडिया पर कई लोगों ने आर्थर को ऐसी घटना के लिए ट्रोल भी किया था। वह 2 और युवतियों से शादी करेगा।

2 और युवतियों से शादी करेगा आर्थर

एक रिपोर्ट के मुताबिक इस मॉडल की एक पत्नी उन्हें तलाक देने वाली है। इसके लिए आर्थर ने फैसला किया है कि वह 2 और युवतियों से शादी करेगा, जिससे उसकी पत्नियों की संख्या 10 हो जाए। आपको जानकर हैरानी होगी कि पहली पत्नी ने ही उन्हें 9 युवतियों से शादी करने के लिए राजी किया था।

9 युवतियों से शादी की

आर्थर की पहली पत्नी लुआना काज़ाकी एक एडल्ट मॉडल हैं। इस जोड़े ने हनीमून मनाने के बाद अजीबोगरीब तरीके से शादी करने का फैसला किया। आर्थर और लुआना अन्य युवतियों को रिश्ते में शामिल करना चाहते थे। इस फैसले के बाद आर्थर ने 9 युवतियों से शादी कर ली।

अगाथा को अन्य पत्नियों से कोई प्रेम या स्नेह नहीं था

एक और आश्चर्य की बात यह है कि आर्थर प्रत्येक पत्नी से एक बच्चा चाहता है। उनका कहना है कि उनकी बाकी पत्नियां एक-दूसरे से बहुत प्यार करती हैं। लेकिन इस रिश्ते में शामिल होने के लिए अगाथा केवल रोमांचित थी। अगाथा को अन्य पत्नियों से कोई प्रेम या स्नेह नहीं था। इसे नापसंद करते हुए अर्थ ने तलाक लेने का फैसला किया।