एक गर्लफ्रेंड ने 10 साल में अपने बॉयफ्रेंड पर खर्च किए 46 लाख रुपये

एक गर्लफ्रेंड ने 10 साल में अपने ब्वॉयफ्रेंड पर 5 लाख रुपए खर्च करने का किस्सा सामने आया है। विश्वास, प्यार और फिर विश्वासघात की यह कहानी किसी भी फिल्मी कहानी से कहीं ज्यादा जटिल है। ब्वॉयफ्रेंड की एमबीबीएस की पढ़ाई से लेकर पीजी तक का सारा खर्च प्रेमिका ने उठाया। उसने ब्वॉयफ्रेंड को बाइक दिलवाई और पक्का मकान भी बनवाके दिया। प्रेमी ने डॉक्टर बनते ही कार का कर्ज लिया और उसकी किश्त भी प्रेमिका भर रही थी।

उसने यह सब एक व्यक्ति के प्यार में किया। ऐसा नहीं है कि प्रेमिका धनवान थी, लेकिन ऐसा कहा जाता है कि जो प्यार करता है, वह जो किसी भी चुनौतियों को पार कर जाता है। सबसे हैरानी की बात तो यह है कि ब्वॉयफ्रेंड अपनी गर्लफ्रेंड के सारे एहसान भूल गया और जब वह अपने पैरो पे खड़ा हो गया तो उसने दूसरी औरत से शादी कर ली। इसलिए गर्लफ्रेंड ने ब्वॉयफ्रेंड के खिलाफ बदसलूकी का मामला दर्ज कराया है.

प्रेमिका ने दावा किया कि उसने पिछले 10 सालों में अपने प्रेमी के जीवन के लिए 46 लाख रुपये खर्च किए हैं। दोनों प्रेमी एक-दूसरे को बचपन से जानते हैं। दोनों मध्य प्रदेश के धार जिले के धरमपुरी गांव के एक स्कूल में एक साथ पढ़ रहे थे. कम उम्र से ही दोनों में एक-दूसरे के लिए एक भावना थी जो बड़े होते-होते प्यार में बदल गई थी।

प्रेमिका को साल 2006 में बहुत जल्दी टीचर की नौकरी मिल गई। प्रेमी आगे पढ़कर डॉक्टर बनना चाहता था। दोनों एक ही समाज के होने के कारण परिवार के सदस्य भी छुट्टी पर एक दूसरे के घर जाया करते थे लेकिन प्रेमी के परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी। चूंकि प्रेमिका को जल्दी नौकरी मिल गई, इसलिए वह अपने प्रेमी के मेडिकल की पढाई लेकर सभी प्रकार की वित्तीय जरूरतों को पूरा करती थी।

प्रेमिने करियर बनने के बाद शादी करने का वचन दिया था। दोनों ने ऐसा व्यवहार किया जैसे वे एक-दूसरे से शादी कर चुके हों। 2013 में प्रेमी को एक निजी अस्पताल में डॉक्टर की नौकरी मिलने के बाद धीरे-धीरे रिश्ता बिगड़ता गया। शादी करने में बहाने बना रहा है। 21 जून 2021 को डॉक्टर ने अपनी प्रेमिका को धोखा देकर दूसरी महिला से शादी कर ली। जब उसकी प्रेमिका को इस बात का पता चला तो उसे लगा की जैसे उस पर बिजली गिर गई हो।

आखिरकार साल 2010 से 2019 तक उसे शादी करने का लालच देकर उसके साथै प्यार का खेल रचाया और उस पर दुष्कर्म करने का मामला दर्ज करवाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और प्रेमी को भगोड़ा बता के पकड़ने का प्रयास कर रही है। आरोपी प्रेमी का नाम दिलीप बताया जा रहा है।