कम पठाई की है फिर भी जाना चाहते हो विदेश मे? तो फिर एकबार जरूर पढिए ये आपके काम की माहिती

एक वक्त था जब विदेश घूमने की योजना बनाना बहुत ही मुश्किल होता था। वीजा पाने के लिए तमाम कोशिशें करनी पड़ती थीं लेकिन अब ऐसा नहीं है। भारतीय पासपोर्ट धारकों को कई देश वीजा ऑन अराइवल देते हैं, जबकि कई देशों में भारतीय पर्यटकों को बिना वीजा के ही एंट्री मिलती है।

1. पलाउ – यह एक आयलैंड देश है जो वेस्टर्न पैसिफिक ओशियन में है। पलाउ भारतीयों को अधिकतम 30 दिनों के लिए वीजा ऑन अराइवल देता है। कुछ धनराशि का भुगतान करके आप यह अवधि बढ़वा सकते हैं।

2. बुरुंडी – बुरुंडी अधिकारियों द्वारा जारी किए गए एंट्री ऑथराइजेशन लेटर जारी करता है। इसके आधार पर आप वीजा ऑन अराइवल देता है जो एक महीने के लिए वैध होता है। पासपोर्ट व अन्य जरूरी दस्तावेज जरूर रखें।

3. फिजी – खूबसूरत बीचों वाला फिजी पर्यटकों के लिए किसी जन्नत से कम नहीं है। भारतीय पर्यटकों को फिजी घूमने के लिए वीजा की जरूरत नहीं है। बस आपके पास एक निश्चित बैंक बैलेंस और रिटर्न टिकट होना चाहिए। यहां 4 महीने तक आप घूम सकते हैं।

4. कंबोडिया – कंबोडिया की जर्नी अपने आप में ही ऐतिहासिक बन जाती है। अविकसित होने के बावजूद भी यहां के लोग बहुत ही अच्छे स्वभाव के होते हैं। कंबोडिया भी भारतीयों को वीजा ऑन अराइवल देने वाले देशों में से एक है। यह वीजा 30 दिनों के स्टे के लिए वैध होता है। आपके पास वैध पासपोर्ट होना चाहिए।

5. इंडोनेशिया – इंडोनेशिया घूमने के लिए भी भारतीय पर्यटकों को वीजा की जरूरत नहीं है। यहां आप बिना वीजा के 30 दिन तक घूम सकते हैं।

6. बहरीन – फारस की खाड़ी में स्थित देश बहरीन भारतीय नागरिकों को ई-वीजा की सुविधा देता है। आप इसकी कॉपी अपने पास जरूर रखिए।

7. नेपाल – हिमालय की गोद में बसे नेपाल घूमने के लिए वीजा की जरूरत नहीं है। भारतीय नेपाल में बिल्कुल फ्री होकर घूम सकते हैं।

8. लाओस – लाओस भी भारतीय पर्यटकों को वीजा ऑन अराइवल देता है जो 30 दिनों के लिए वैध होता है। इसका शुल्क करीब 40 अमेरिकी डॉलर है। आपके पास वैध पासपोर्ट, फोटोग्राफ, रिटर्न टिकट और जरूरी दस्तावेज होने चाहिए।

9. मकाऊ – मकाऊ जाने के लिए भी भारतीयों को वीजा की जरूरत नहीं पड़ती है। मकाऊ जाने के लिए हॉन्ग कॉन्ग से होकर जाना सबसे अच्छा रहेगा।

10. एल सल्वाडोर – सेंट्रल अमेरिका में बसा यह देश भी बहुत खूबसूरत है। एल सैल्वाडोर के लिए भारतीय पर्यटकों को वीजा ऑन अराइवल मिलता है जो 3 महीनों के लिए मान्य होता है। 90 दिनों का परमिट देश के ज्यादातर हिस्सों में घूमने की इजाजत देता है।