दुनिया के कुछ डरावने स्टेशन जहा पर लोग आज भी जाने से कापते हे….

क्या आप कभी किसी ‘भूतिया’ जगह पर गए हैं? भले ही आप भूतिया जगह पर न गए हों लेकिन आपने देश और दुनिया के कई भूतिया या डरावनी जगह के बारे में सुना जरूर होगा।

काओबाओ रोड सबवे स्टेशन,चीन :

ये चीन (China) का सबसे भूतिया स्टेशन है। शंघाई सबवे स्टेशन की लाइन 1 पर काओबाओ रोड सबवे स्टेशन बना है. यहां कभी ट्रेन खराब हो जाती है तो कभी रात में भूत का साया भी दिखता है। यहां कुछ लोगों की धक्का लगने से मौत भी हुई है।

एडिसकोम्बे रेलवे स्टेशन,ब्रिटेन:

ब्रिटेन के एडिसकोम्बे रेलवे स्टेशन की गिनती भी देश के भूतिया स्टेशनों में होती है। सन 1906 को बिना किसी इमारत के लकड़ी से बने 2 काउंटर और एक प्लेटफार्म के साथ इसकी शुरुआत हुई थी। लोगों का कहना है यहां ट्रेन ड्राइवर का भूत दिखता था। अक्सर लोगों को यहां भूत की धुंधली परछाईं दिखती थी। जब इस स्टेशन को तोड़ा गया तब भी ये परछाई दिखाई दी थी। ये रेलवे स्टेशन 2001 में गिरा दिया गया था।

यूनियन स्टेशन, फीनिक्स,अमेरिका:

इस स्टेशन को 1995 में बंद कर दिया गया था। यहां एक भूत रहता है जिसे रेलवे कर्मचारी प्यार से ‘फ्रेड’ बुलाते हैं। फ्रेड का भूत जिस कमरे में रहता है वहां कोई नहीं जाता। लोगों ने फ्रेड को रेलवे कर्मचारियों से भागते हुए देखा है।

ग्लेन ईडेन रेलवे स्टेशन,न्यूजीलैंड:

इस स्टेशन को शुरू करने का कारण था मृत शरीरों को उनके परिवार तक पहुंचाना। 2011 में इस स्टेशन के रेनोवेशन के बाद यहां एक कैफे खोला गया जहां एक साया देखा जाता है। Alec MacFarlane यहां का रेलवे कर्मचारी था जिसकी मौत सन 1924 में एक हादसे में हो गयी थी।