ऑफिस किराए के मामले में एशिया-पैसिफिक में दिल्ली-NCR और मुंबई है इस क्रम पर

अंतरराष्ट्रीय संपत्ति परामर्शदाता कंपनी नाइट फ्रैंक इंडिया ने वर्ष 2022 की पहली तिमाही के लिए नाइट फ्रैंक एशिया पैसिफिक प्राइम ऑफिस रेंटल इंडेक्स जारी किया है। इसमें क्षेत्र के 23 शहरों में किराए की जानकारी जुटाई गई है।

टॉक्यो तीसरे स्थान पर

सूचकांक के मुताबिक, हांगकांग 186 डॉलर प्रति वर्गफुट किराए के साथ पहले स्थान पर है। 105 डॉलर प्रति वर्गफुट किराए के साथ सिंगापुर इंडेक्स में दूसरे स्थान पर है। टोक्यो 101.2 डॉलर के ऑफिस किराए के साथ टोक्यो तीसरे स्थान पर है।

दिल्ली-NCR, एशिया-प्रशांत क्षेत्र में नौंवें स्थान पर

इंडेक्स में 98.6 डॉलर के साथ सिडनी चौथे स्थान पर है, जबकि 84.8 डॉलर प्रति वर्गफुट किराए के साथ बीजिंग पांचवें स्थान पर है। प्रमुख कार्यालय स्थलों के किराए के मामले में दिल्ली-NCR, एशिया-प्रशांत क्षेत्र में नौंवें स्थान (office rent in delhi) पर है। यहां ऐसे स्थलों का सालाना किराया 60.1 डॉलर प्रति वर्गफुट है।

मुंबई 15वें स्थान पर

मुंबई 50.9 डॉलर प्रति वर्गफुट प्रतिवर्ष के किराए और बेंगलुरु 26.7 डॉलर प्रति वर्गफुट प्रतिवर्ष के किराए के साथ क्रमश: 15वें और 21वें स्थान पर हैं।