इन घरेलू उपायों से कोलेस्ट्रॉल को करें कंट्रोल, जानिए कोनसे है ये उपाय…

कोलेस्ट्रॉल हमारे शरीर में विटामिन डी, पाचन और कोशिकाओं को तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। जब हमारे ब्लड में कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ने लगता है, तो इस स्थिति को हाई ब्लड प्रेशर कहते हैं। इस वजह से शरीर के अन्य अंगों में रक्त प्रवाह में रूकावट आती है। तो इस वजह से कोलेस्ट्रॉल कांत्रएओल करना बोहत जरूरी है। इसके लिए घरेलू उपाय भी है। जानने के लिए पूरा लेख पढे। धनिया टोटल कोलेस्ट्रॉल, एलडीएल और ट्राइग्लिसराइड्स के स्तर को कम करने में मदद करता है।

धनिया के बीज में हाइपोग्लाइसेमिक प्रभाव भी होता है, और यह मधुमेह में उपयोगी हो सकता है। इसके सेवन के लिए एक कप पानी में दो चम्मच धनिया बीज पाउडर मिलाएं। इस मिश्रण को उबालें और फिर इसे छान लें। इसे दिन में एक या दो बार पिएं। इसमें दूध, चीनी और इलायची मिला सकते हैं। और इसे नियमित चाय के स्थान पर सेवन करे। संतरे के जूस को रोज़ाना पीने से स्वाभाविक रूप से रक्त कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में बहुत मदद मिलती है क्योंकि इसमें विटामिन सी, फोलेट और फ्लेवोनोइड के गुण होते हैं।

आंवला एक नेचुरल हाइपोलिपिडेमिक एजेंट के रूप में कार्य करता है, जिसका अर्थ है कि यह सीरम में लिपिड सांद्रता को कम करने को बढ़ावा देता है। इस फल में एंटी−एथेरोजेनिक और हाइपोलिपिडेमिक प्रभाव हैं। जिससे कारण यह हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या से निपटने में बेहद कारगर साबित हुआ है। इसके सेवन के लिए आप एक गिलास गर्म पानी में एक चम्मच आंवले का पाउडर मिलाएं और प्रतिदिन इस पानी का सेवन सुबह खाली पेट करें।

ओट्स आपके कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मदद करता है। यह एक आसान और प्रभावी तरीका है। यह घुलनशील फाइबर से भरपूर होता है और कोलेस्ट्रॉल के अवशोषण को कम करने में मदद मिलती है। इसकी मदद से ख़राब कोलेस्ट्रॉल का स्तर भी कम हो जाता है।एक और एक-आधा कप पका हुआ ओटस में लगभग तीन ग्राम घुलन शील फाइबर, बीटा ग्लुकन मिलता है। स्वास्थ्य लाभों के लिए ओट्स में फल और नट्स डाल के भी इसका उपयोग कर सकते हैं जैसे सेब, केले, स्ट्रॉबेरी, अखरोट आदि।

नारियल तेल हाई कोलेस्ट्रॉल के लिए एक लाभकारी घरेलु उपाय माना जाता है। हालाँकि इसमें संतृप्त वसा मौजूद होती है। नारियल तेल में लौरिक एसिड होता है जिससे एचडीएल को बढ़ाने और एलडीएल के अनुपात में सुधार करने में मदद करता है। अपने आहार में कार्बनिक नारियल के तेल को जोड़ें। आप इस तेल का इस्तेमाल एक या दो चम्मच के साथ ज़रूर करें। 750 मिलीलीटर शुद्ध संतरे का जूस रोजाना पीने से एचडीएल कोलेस्ट्रॉल और ट्रायग्लिसराइड्स में वृद्धि होती है और हाइपरकोलेस्ट्रोलेमोलिक रोगियों में एलडीएल के अनुपात में कमी देखने मिलती है।

अखरोट, बादाम, मूंगफली, पिस्ता और अन्य सूखे मेवे और बीज हाई कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने में उपयोगी हैं क्योंकि वे पौधे स्टेरोल्स और फाइबर से समृद्ध होते हैं। अखरोट विशेष रूप से कुल कोलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड के स्तर को कम करने में मदद करता है। तो अब आप नियमित रूप से स्वादिष्ट भुने हुए नट्स खा सकते हैं। विटामिन सी समृद्ध आहार खाएं इससे कोलेस्ट्रॉल सामान्य रहता है। लाल प्याज हाई कोलेस्ट्रॉल से निपटने में फायदेमंद होती है।

होंगकोंग के वैज्ञानिकों ने पाया कि प्याज ख़राब कोलेस्ट्रॉल को कम करती है और अच्छे कोलेस्ट्रॉल के स्तर को बढाती है। इसके सेवन से हृदय रोग का खतरा कम होता है। प्याज का इस्तेमाल करने के लिए प्याज और शहद की एक एक चम्मच एक साथ मिलाएं। इस मिश्रण को अच्छी तरह से मिलाने के बाद पी जाएँ। इस मिश्रण को रोज़ाना दिन में एक बार ज़रूर पियें। इसके अलावा एक कप छाछ में कटी हुई प्याज और एक चम्मच काली मिर्च मिलाएं और पी जाएँ। इस मिश्रण को भी रोज़ाना दोहराएं। इसके साथ ही अपने आहार में प्याज, अदरक, और लहसुन भी शामिल कर सकते है।