इंडियन आइडल के सेट पर ‘बसपन का प्यार’ गाना गाकर सहदेव ने मचाया तहलका देखये यह वीडियो

‘बसपन का प्यार’ गाने वाले इस बालक सहदेव ने भरी बहुत बड़ी उड़ान, इंडियन आइडल के सेट पर पहुंच गया ये बालक। सोशल मीडिया आज के समय मे एक ऐसा प्लेटफॉर्म बन गया है जिसके जरिए कोई भी आम व्यक्ति रातों-रात सुपरस्टार बन जाता है।

आपने सुना ही होगा‘बसपन का प्यार गाना’। इस गाने का खुमार इन दिनों हर किसी पर छाया हुआ है। जी हां… छत्तीसगढ़ का एक छोटा सा लड़का सहदेव दिरदो सोशल मीडिया पर जमकर ट्रेंड कर रहा है।
हर जगह बस उन्हीं का गाना गाया जा रहा है।

सहदेव इतना पॉपुलर हो गया हे की, उन्हें मशहूर शो ‘इंडियन आइडल 12’ के सेट पर भी बुलाया गया है। शो के एंकर आदित्य नारायण ने इंडियन आइडल के सेट से एक वीडियो वायरल किया है जिसमें जज और बाकी कंटेस्टेंट सहदेव के साथ ‘बसपन का प्यार’ गाने पर नाचते हुए नजर आ रहे हैं।

इस वीडियो के साथ आदित्य ने कहा हे की , “बसपन का प्यार क्यूटी सहदेव और इंडियन आइडल की टीम के साथ…” इस वीडियो में सोनू कक्कड़, मोहम्मद दानिश, अनु मलिक, अरूणिता कांजीलाल, शन्मुख प्रिया, निहार ताऊरो और सियाली कामले दिखाई दे रहे हैं। कहा जा रहा है कि, सहदेव इंडियन आइडल 12 के कंटेस्टेंट पवनदीप राजन के सहदेव भी गाना गाने वाले हैं।

पवनदीप की आवाज को देश भर में खूब प्यार मिल रहा है, ऐसे में अब उनके साथ सहदेव गाना,गाने वाला हे। 15 अगस्त को इंडियन आइडल का फिनाले शो होने वाला है।इस शो को देखने के लिए लोग आतुर हो रहे हे। फिनाले एपिसोड की जबरदस्त तैयारी हो रही है। खबर तो यह भी है कि, सहदेव बहुत ही जल्द मशहूर शो ‘डांस दीवाने 3’ में भी नजर आने वाले हैं।

इस शो को अभिनेत्री माधुरी दीक्षित, धर्मेश और तुषार कालिया जज कर रहे हैं। सहदेव छत्तीसगढ़ के सुकमा जिला के छिंदगढ़ के रहने वाला बालक हैं। इन्होंने अपनी आवाज में ‘बसपन का प्यार’ गाना गाया है जिनका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया गया। सबसे पहले ही बॉलीवुड के मशहूर गायक और रैपर बादशाह ने सहदेव को बुलाया था।

कहा जा रहा है कि, बादशाह जल्दी ही सहदेव के साथ भी गाना गाने वाले हैं। सहदेव छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री से भी मुलाकात कर चुका हैं। खास बात ये है कि, सहदेव के इस गाने का खुमार न सिर्फ आम लोगों पर बल्कि बॉलीवुड के सुपरस्टार पर भी देखने के लिए बेताब हो रहे हे। हर कोई सेलिब्रिटी इस गाने को गाता नजर आ रहा है, वहीं इंस्टाग्राम पर भी इस गाने की रील्स बनाई जा रही है।

अनुष्का शर्मा ने भी सहदेव ये गाना ‘बसपन का प्यार ’ का एक मीम शेयर किया था, जिसमें उन्होंने बताया था कि, इस गाने ने उनकी रातों की नींद छीन ली है। उन्होंने कहा कि, “मैं जब भी सोने की कोशिश करती हु तो मेरे दिमाग में सिर्फ यही गाना आता है।

सहदेव ने इस गाने को अपने स्कूल में टीचर्स के सामने गाया था और यह बात करीब 2 साल पहले की है, लेकिन यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे लोग ज खूब पसंद करते हे।

‘बसपन का प्यार’ यानी ‘बचपन का प्यार’ ओरिजिनल गाना गुजराती सिंगर कमलेश बारोट ने गाया था। यह गाना साल 2018 में रिलीज हुआ था लेकिन इस गाने को सबसे बड़ी पहचान 2021 में सहदेव केजरिए मिली। सहदेव ने इस गाने को अपने ही एक अलग अंदाज में गाया जिसे लोगों ने खूब पसंद किया।