बुध की इस चाल से अष्टमी-नवमी से पहले चमकेगी इन राशियों की किस्मत

बुध 10 सितंबर को वक्री हुवा था, अब 02 अक्टूबर को बुध कन्या राशि में मार्गी होने वाले हैं इसके बाद बुध 26 अक्टूबर तक मार्गी रहेगा। 03 अक्टूबर को 03 अक्टूबर को महाष्टमी है और 04 अक्टूबर को महानवमी है। ऐसे में बुध का मार्गी होना कई जातकों के शुभ हो सकता है।

बुद्धि के प्रदाता कन्या राशि में वक्री अवस्था में हैं। बुध 10 सितंबर को वक्री हुए थे अब 02 अक्टूबर को बुध कन्या राशि में मार्गी होने वाले हैं। बुध 26 अक्टूबर तक मार्गी रहेंगे। 03 अक्टूबर को महाष्टमी है और 04 अक्टूबर को महानवमी है। ऐसे में बुध का मार्गी होना कई जातकों के लिए शुभ है। ज्योतिष शास्त्र में किसी ग्रह के मार्गी होने का मतलब उसकी सीधी चाल है।

मिथुन राशि : बुध की मार्गी चाल मिथुन राशि के लिए बहुत फायदेमंद साबित हो सकती है। नौकरी वाले लोगों के लिए मार्गी बुध अच्छा समय लेकर आने वाला है। नौकरी-व्यापार में चल रही समस्याएं दूर होगी। व्यापार में मुनाफा होगा। पढ़ाई-लिखाई करने वालों की एकाग्रता अच्छी रहेगी।

मेष राशि- बुध की सीधी चाल मेष राशि के लिए फलदायी है। नौकरी के नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। घर में चला रहा तनाव या समस्याओं का अंत आएगा। लंबे समय से फंसे या अटके कार्य पूरे होंगे।

कन्या राशि- बुध कन्या राशि के दसवें भाव के स्वामी होते हैं। बुध के मार्गी होने के बाद कार्यस्थल पर लाभ मिलेगा। धंधे में सफलता मिलने की पूरी संभावना है। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। रोग, दुर्घटनाओं से दूर रहेंगे।

मकर राशि- बुध की मार्गी चाल व्यापारी वर्ग के जातकों के लिए फायदेमंद है। सरकारी नौकरी की तैयारी में जुटे लोगों को खुशखबरी मिल सकती है।