आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए अपनी डाइट में जोड़े ये चीजें, अवश्य लाभ मिलेगा …

आंखों की रोशनी बढ़ाने फल, हरी पतियों वाली सब्जी, सूखे मेवे आदि का उपयोग कर सकते हैं। आइए जानते है आँखों के लिए कोनसी चीज लाभदायी है। गाजर को आंखों के लिए बेहद उपयोगी माना जाता है। जब भी आंखों में थोड़ी सी कमजोरी महसूस होती है तो लोग अपनी डाइट में गाजर को जोड़ ले। गाजर के अंदर भरपूर मात्रा में बीटा कैरोटीन मौजूद होता है जो आंखों की मांसपेशियों में क्षति को रोकने में बेहद मददगार है।

सूखे मेवे के अंदर अनेक गुण छुपे होते हैं। आंखों की सेहत के लिए सूखे मेवे बेहद अच्छे हैं। इसके अंदर भरपूर मात्रा में विटामिन पाए जाते हैं। साथ ही यह कोलेस्ट्रोल को नियंत्रित करने में भी काफी मददगार है। इनके अंदर विटामिन ए की अधिकता होती है ऐसे में डाइट में अखरोट, किशमिश, पिस्ता, काजू, बदाम, मूंगफली आदि का उपयोग कर सकते हैं। ब्लूबेरी के अंदर एंटीऑक्सीडेंट तत्व पाए जाते हैं जो नेत्रों में सुधार के साथ रोशनी को बढ़ाते हैं। और रेटिना को उत्तेजित करते हैं। ऐसे में मांसपेशियों की क्षति को रोकने के साथ-साथ अपनी आंखों की रोशनी को बढ़ाने के लिए ब्लूबेरी का सेवन करना चाहिए।

आंवले का उपयोग भी कुछ-कुछ गाजर की तरह ही होता है। जैसे आंखों की सेहत के लिए गाजर को उत्तम मानते हैं वैसे ही आंवला भी आंखों की सेहत के लिए एक अच्छा आहार माना जाता है। बता दें कि आंवले के अंदर विटामिन ए, विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट तत्व पाए जाते हैं। जो आंखों के अंदर की कोशिकाओं के कार्य को सुचारू करने में मदद करते हैं। ऐसे में इसे आचार के रूप में या कच्चा भी खा सकते हैं। आंवले के रस का प्रयोग करके भी अपनी सेहत को सुधारा जा सकता है।

अखरोट में ओमेगा तीन फैटी एसिड्स पाए जाते हैं। अखरोट में मौजूद विटामिन ई और फैटी एसिड्स आंखों की सेहत के लिए बहुत जरूरी हैं। आंखों को लंबे समय तक हेल्दी रखने के लिए डाइट में अखरोट को शामिल करना चाहिए। पानी में भीगे हुए बादाम खाने से आंखों की रोशनी बढ़ती है। शकरकंद के सेवन से आप अपनी आंखों की रोशनी को बढ़ा सकते हैं। आप इसका प्रयोग जैतून के तेल के साथ भी कर सकते हैं। ऐसे में आप जैतून के तेल में शकरकंद को तलकर उसे ठंडा करके छिलके उतार लें। अब दूध और चीनी के साथ मिलाकर खाएं। इसके अंदर फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है जो आंखों को क्षति होने से बचाता है। साथ ही यह मरम्मत भी करता है।

आंखों को तंदुरुस्त बनाने में सौंफ का प्रयोग किया जा सकता है। यह पोषक तत्व और एंटीऑक्सीडेंट तत्वों से भरपूर है। ऐसे में अगर खाने के बाद सौंफ का सेवन करते हैं तो या फिर इसका उपयोग गर्म दूध के साथ करते हैं तो इससे आंखों की दृष्टि को तेज किया जा सकता है। इलायची, शरीर के तापमान को संतुलित रखने का काम करती है। इसके नियमित सेवन से आंखों को ठंडक मिलती है और आंखों की रोशनी बढ़ती है। इलायची और सौंफ को पीसकर पाउडर तैयार कर सकते हैं। इस पाउडर को ठंडे दूध में मिलाकर पीने से आंखों की रोशनी बढ़ जाती है।

ओमेगा-तीन फैटी एसिड आपके शारीरिक स्वास्थ्य के साथ ही आपकी आंखों के लिए भी फायदेमंद होता है। अखरोट, सोयाबीन तेल आदि ओमेगा-तीन से भरपूर चीजों को अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए। विटामिन ई जहां स्किन और बालों के लिए फायदेमंद होता है, वहीं यह आंखों के लिए भी अच्छा है। यह एक शक्तिशाली एंटीऑक्सिडेंट है। इसके अच्‍छे स्रोत बादाम, पालक, एवोकाडो आदि हैं। इन्‍हें डाइट में शामिल करने से लाभ मिलता है। आंखों की रौशनी बनी रहे इसके लिए आहार में जिंक जरूर शामिल करना चाहिए। कई अध्ययनों में यह सामने आया है कि जिंक की कमी होने से रतौंधी होने का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए अपनी डाइट में सीप, मांस, कद्दू के बीज, छोले और बादाम जरूर शामिल करें। इसमे जिंक की भरपूर मात्र देखने को मिलती है।