देश में पिछले 10 साल में 17 लाख से ज्यादा लोग HIV के शिकार हुए, गुजरात की स्थिति भी डरावनी

देश में पीछले 10 सालों में 17 लाख से ज्यादा लोग एड्स का शिकार हुए हैं। ये जानकारी एड्स कंट्रोल ऑर्गेनाइजेशन (NACO) ने एक RTI के जवाब में दी है। इसके मुताबिक 2011 से 2021 के बीच देशभर में 17 लाख 8 हजार 777 लोग असुरक्षित यौन संबंधों के कारण (aids cases in india) HIV संक्रमित हुए है। हालांकि, साल दर साल HIV से संक्रमित मरीजों की संख्या में गिरावट आ रही है।

सबसे ज्यादा मामले आंध्र प्रदेश में

असुरक्षित यौन संबंध की वजह से 2011-12 में 2.4 लाख HIV संक्रमित हुए थे। जिनकी संख्या 2020-21 में घटकर 85,268 हो गई। बीते 10 सालों में HIV AIDS के सबसे ज्यादा मामले आंध्र प्रदेश में सामने आए है। यहां 3.18 लाख लोग संक्रमित हुए है। दूसरे नंबर पर महाराष्ट्र है, जहां 2.84 लाख लोग संक्रमित हुए है। इसके बाद कर्नाटक 2.12 लाख, तमिलनाडु 1.16 लाख, उत्तर प्रदेश 1.10 लाख और गुजरात 87,440 मामले सामने आए है।

81 हजार 430 बच्चे HIV से संक्रमित

ये खुलासा मध्य प्रदेश के एक्टिविस्ट चंद्र शेखर गौर ने दायर की RTI में हुआ है। RTI के जवाब में NACO ने बताया कि, 10 साल में 15 हजार 782 लोग संक्रमित खून के जरिए HIV संक्रमित हुए है। जबकि 4 हजार 423 बच्चे माओं के जरिए संक्रमित हुए है। 2020 तक देश में 23.18 लाख से ज्यादा लोग ऐसे है जो HIV के संक्रमण से जूझ रहे हैं, जिनमें 81 हजार 430 बच्चे भी शामिल है।