अगर आप भी जवान बने रहना चाहते है तो इतना जरूर करे

लंबे समय तक युवा और जवान रहने के लिए अच्छा और सही भोजन करना बहुत ही जरूरी होता हैं। आप संतुलित आहार और पौष्टिक भोजन करके लंबे समय तक जवान दिख सकते हैं। पुरुष हो या महिला सभी चाहते हैं कि उनका शरीर हमेशा युवा और चमकदार बना रहे। लेकिन क्‍या ऐसा संभव है। उम्र का बढ़ना और शरीर का कमजोर होना जीवन का एक प्राकृतिक हिस्‍सा है। उम्र बढ़ने का मतबल केवल आपकी आयु बढ़ने से नहीं बल्कि उन लक्षणों से है जो कि आपको समय से पहले कमजोर सिथिल बनाते हैं। उम्र बढ़ने के लक्षणों में त्‍वचा की झुर्रियां, आंख के नीचे काले निशान, कमजोर शरीर, त्‍वचा की चमक में कमी आना आदि शामिल होते हैं। लेकिन आप कुछ विशेष प्रकार के खाद्य पदार्थों का सेवन करके अपने शरीर को आंतरिक और बाहृ रूप से युवा और स्‍वस्‍थ्‍य बना सकते हैं।

पौष्टिक आहार लें

शरीर को हृष्ट-पुष्ट और तंदुरुस्त बनाने के लिए जितना जरूरी व्यायाम है उसी प्रकार हमारे शरीर के लिए सही खान-पान बहुत जरूरी होता है। जब तक हमारा आंतरिक मशीन सही और सुचारु रूप से नहीं चलेगा हम बहार से फिट नहीं रह सकते है। अगर आपके शरीर में अंदर से कोई शक्ति नहीं है तो बाहरी दिखावा बिलकुल बिकार है। सही और संतुलित आहार के लिए आप अच्छे विटामिन्स, कैलोरीज, प्रोटीन और आयरन वाले पदार्थो को अपने भोजन में लें। इसके अलावा दूध का सही तरीके से सेवन करे। हरी सब्जिया स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होती है। शरीर को तंदरूश्त बनाने के लिए आप शॉप या शेक पीये।

पूरी नींद लें

त्वचा पर झुर्रियां और डलनेस आने का एक कारण अधूरी नींद भी होता है। इसीलिए हमेशा अपनी नींद पूरी करें। रात को समय से सोएं ताकि सुबह जागने में परेशानी न हो। क्योकि नींद से शरीर को ताजगी मिलती है। यदि आप रात में केवल 1 से 3 घंटे सोते है तो इसका प्रभाव हमारी चयापचय प्रणाली पर पड़ता है जिसके कारण हमारे हॉर्मोन्स में बदलाव आने लगते है जो सीधा हमारे चेहरे पर असर डालता है। इसके परिणामस्वरूप हमारे चेहरे से हमारी उम्र बड़ी दिखने लगती है। इसीलिए रात में कम से कम 8 घंटे की नींद अवश्य लें ।

व्यायाम करें

हमेशा जवान दिखने के लिए व्यायाम करना सबसे अच्छा है। अगर आप रोजाना कुछ समय व्यायाम करते है तो इससे आपके शरीर मोटा नहीं होता अनावश्यक चर्बी आपके पेट पर नहीं लगती। ज्यादातर जवान दिखने के नजरिये में आदमी का फिट होना बहुत जरूरी है। हम फिल्म इंडस्ट्री में ही देखे जितने भी हीरो होते है वे उम्र में बहुत ज्यादा होते है लेकिन फिर भी इतने बूढ़े नहीं होते, इसका राज है की वे रोजाना एक्सरसाइज करते रहते है। एक्सरसाइज में आप शुबह शाम सूर्य-नमस्कार, रनिंग, जॉगिंग, स्विमिंग, साइकिलिंग, या रस्सी कूद कर सकते है ।

गुनगुना पानी पियें

क्या आप जानते है की पानी जितना जीने के लिए आवश्यक है उतना ही यह आपके शरीर और आपकी त्वचा के लिए भी हेल्दी होता है। इसी कारण डॉक्टर भी दिन में 8 से 10 गिलास पानी पीने की सलाह देते है। परन्तु यदि इसी पानी को हल्का गुनगुना करके पिया जाता है तो इससे सेहत और त्वचा दोनों को कई ज्यादा लाभ मिलता है।

गर्म पानी पीने से शरीर की सभी अशुद्धियाँ पेशाब के द्वारा शरीर से बाहर आ जाती है अथार्त दूसरे शब्दों में आपका शरीर दिटोक हो जाता है। नियमित रूप से गर्म पानी पीने से आपके शरीर का तापमान बढ़ता है , जिसकी वजह से शरीर से पसीना बाहर निकलने लगता है। गर्म पानी पीने से पाचन क्रिया दुरुस्त रहती है तथा गैस की शिकायत भी समाप्त होने लगती है। पेट पूरी तरह से साफ हो जाता है, परिणामस्वरूप आपका स्वास्थ्य पूरी तरह से ठीक रहता है और आपका चेहरा भी चमकने लगता है। साथ ही साथ यह गर्म पानी आपको जोड़ो के दर्द से भी छुटकारा दिलाता है। अथार्त एक गिलास गर्म पानी आपके लिए पूरी तरह से रामबाण का काम करता है।